फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2025 Answer Key: Last Chance to Raise Objections Today at neet.nta.nic.in; Know Here How to Submit

NEET UG 2025 Answer Key: नीट यूजी की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने का आज आखिरी मौका; ऐसे दर्ज करें आपत्ति

Thu, 05 Jun 2025 08:31 AM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Jun 2025 08:31 AM IST
सार

NEET UG 2025 Answer Key Challenge: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी आज यानी 5 जून, 2025 को नीट यूजी 2025 परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा।

विज्ञापन
NEET UG 2025 Answer Key: Last Chance to Raise Objections Today at neet.nta.nic.in; Know Here How to Submit
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET UG 2025 Objection Window: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) आज यानी 5 जून, 2025 को नीट यूजी परीक्षा की उत्तर कुंजी पर आपत्ति दर्ज करने के लिए ऑब्जेक्शन विंडो को बंद कर देगा। जो उम्मीदवार नीट यूजी परीक्षा में उपस्थित हुए हैं, वे नीट की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in के माध्यम से प्रोविजनल आंसर की पर आपत्ति दर्ज कर सकते हैं। उम्मीदवार रजिस्ट्रेशन लॉगिन आईडी और पासवर्ड का उपयोग करके उत्तर कुंजी को देख भी सकते हैं।

विज्ञापन

NEET UG 2025 Objection Window Date: आज रात 11:50 बजे तक दर्ज करें आपत्ति

उत्तर कुंजी ऑब्जेक्शन विंडो नीट यूजी 2025 की आधिकारिक वेबसाइट पर 3 जून 2025 को खुल गई थी और 5 जून, 2025 को बंद हो जाएगी। जो उम्मीदवार आंसर की के खिलाफ आपत्ति उठाना चाहते हैं, उन्हें प्रति प्रश्न/चुनौती दिए गए उत्तर के लिए 200 रुपये के शुल्क का भुगतान करना होगा। प्रोसेसिंग शुल्क का भुगतान डेबिट कार्ड/क्रेडिट कार्ड/नेट बैंकिंग के माध्यम से 05 जून 2025 तक (रात 11:50 बजे तक) किया जा सकता है। प्रोसेसिंग शुल्क की रसीद के बिना किसी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन

उम्मीदवारों द्वारा दर्ज की गई आपत्ति को विषय एक्सपर्ट के एक पैनल द्वारा चेक कराया जाएगा। विषय एक्सपर्ट की राय के अनुसार ही फाइनल आंसर की को तैयार किया जाएगा और उसी के आधार पर रिजल्ट को तैयार किया जाएगा।

NEET UG Exam 2025: 4 मई को हुई थी परीक्षा

नीट यूजी 2025 की परीक्षा 4 मई 2025 को देशभर के निर्धारित केंद्रों पर दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आयोजित की गई थी। इस वर्ष रिकॉर्ड 22.79 लाख छात्रों ने आवेदन किया था, जिनमें से करीब 20.80 लाख उम्मीदवार परीक्षा में शामिल हुए।

NEET UG 2025 Answer Key: कैसे दर्ज करें नीट यूजी 2025 एग्जाम की उत्तर कुंजी पर आपत्ति?

  • सबसे पहले उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाना होगा।
  • आपको होम पेज पर दिए गए आंसर की सेक्शन में जाना होगा।
  • इसके बाद आपको "नीट यूजी 2025 प्रश्नोत्तर आपत्ति" लिंक पर क्लिक करना होगा।
  • अब आपको अपनी डिटेल्स डालकर लॉग इन करना होगा।
  • अब आपके सामने एक विंडो ओपन हो जाएगी, अब जिस प्रश्न पर आपको आपत्ति दर्ज करनी है, उस पर क्लिक करें।
  • अब आप निर्धारित शुल्क का भुगतान कीजिए।
  • फॉर्म को सबमिट करने से पहले चेक जरूर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed