{"_id":"65eaddba26eec23ac30abc77","slug":"neet-ug-2024-registration-process-going-to-end-tomorrow-apply-now-on-official-website-2024-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा के लिए आज ही करें पंजीकरण, शनिवार रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन; ऐसे करें अप्लाई","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET UG 2024: नीट यूजी परीक्षा के लिए आज ही करें पंजीकरण, शनिवार रजिस्ट्रेशन का आखिरी दिन; ऐसे करें अप्लाई
Fri, 08 Mar 2024 03:15 PM IST
आदर्श शर्मा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: आदर्श शर्मा
Updated Fri, 08 Mar 2024 03:15 PM IST
सार
शनिवार को नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने का आखिरी दिन होगा। अगर अभी तक आपने परीक्षा के लिए आवेदन नहीं किया तो आज ही रजिस्ट्रेशन के लिए अप्लाई करें।
विज्ञापन
NEET UG
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट यूजी परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण करने के लिए महज एक दिन ही बचे हैं। परीक्षा से जुड़े उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर शनिवार रात नौ बजे तक रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। समय सीमा समाप्त होने के बाद पंजीकरण विंडो बंद कर दी जाएगी। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी इस परीक्षा को आयोजित करती है। आईये हम बताते हैं कैसे करें परीक्षा के लिए पंजीकरण
आधिकारिक वेबसाइट पर करें पंजीकरण
उम्मीदवार अपने ईमेल पते और मोबाइल नंबर का इस्तेमाल करके नीट परीक्षा 2024 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं। इसके लिए उन्हें आधिकारिक वेबसाइट Exams.nta.ac.in/NEET पर जाना होगा। गौरतलब है कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी(एनटीए) की तरफ से सभी जानकारियां केवल आपके रजिस्टर्ड ईमेल पते या मोबाइल पर भेजी जाएंगी। परीक्षा के लिए उम्मीदवार ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
उम्मीदवार 'उमंग' और 'डिजीलॉकर' के जरिए अपने दस्तावेज को डाउनलोड कर सकता है। ध्यान रहे प्रवेश पत्र जारी होने के बाद परीक्षा के दिन उम्मीदवार को परीक्षा केंद्र में उसे लाना अनिवार्य होगा। यदि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र में अपना प्रवेश पत्र नहीं लाते हैं तो उन्हें एग्जाम में नहीं बैठने दिया जाएगा। ध्यान रहे पंजीकरण के दौरान सभी जानकारी सही भरी जाएं। आपको बता दें की नीट यूजी परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में किया जाएगा, जिनमें असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू भाषा शामिल हैं।
विज्ञापन
जानें नीट 2024 परीक्षा का पैटर्न
NEET 2024 की परीक्षा में चार विषय शामिल होंगे। प्रत्येक विषय में दो खंड होंगे। सेक्शन ए में 35 प्रश्न होंगे और सेक्शन बी में 15 प्रश्न होंगे। इन 15 प्रश्नों में से, उम्मीदवार किसी भी 10 प्रश्नों को हल कर सकते हैं।

कमेंट
कमेंट X