NEET UG 2024: जल्द जारी हो सकता है नीट यूजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप; जानें नीट ड्रेस कोड और सभी जरूरी अपडेट
NEET UG 2024: एनटीए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) के लिए जल्द ही परीक्षा सिटी स्लिप जारी कर सकता है। परीक्षा शहर की घोषणा बाद में आधिकारिक वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2024: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (NTA) द्वारा जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (UG) के लिए परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने की उम्मीद है। परीक्षा 5 मई, 2024 को दोपहर 02:00 बजे से सायं 05:20 बजे तक भारत और विदेशों में विभिन्न केंद्रों पर पेन और पेपर मोड में आयोजित की जाएगी। परीक्षा सिटी स्लिप जारी होने पर उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाकर देख सकेंगे।उम्मीदवार इसे अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करके प्राप्त कर सकेंगे।
एनईईटी यूजी परीक्षा सिटी स्लिप उम्मीदवारों की सुविधा के लिए उस शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना है जहां परीक्षा केंद्र स्थित होगा।
एनटीए नीट यूजी परीक्षा के लिए केवल उनतीस कैलेंडर दिन शेष रहने पर नीट यूजी 2024 प्रवेश पत्र और नीट अग्रिम सूचना परीक्षा सिटी स्लिप जारी करेगा, हालांकि अभी तक एनटीए के किसी अधिकारी या यूजीसी के अध्यक्ष ने नीट यूजी परीक्षा सिटी स्लिप जारी करने के लिए किसी विशेष तारीख है या समय की घोषणा नहीं की है।
NEET UG 2024: महत्वपूर्ण तिथियां
परीक्षा शहर की घोषणा बाद में वेबसाइट पर सूचित की जाएगी।
एनटीए वेबसाइट से प्रवेश पत्र डाउनलोड करने की सूचना बाद में वेबसाइट पर दी जाएगी।
परीक्षा की तिथि 05 मई, 2024 (रविवार)
परीक्षा की अवधि 200 मिनट (03 घंटे 20 मिनट)
परीक्षा का समय दोपहर 02:00 बजे से शाम 05:20 बजे तक (भारतीय मानक समय)
परीक्षा केंद्र में प्रवेश करने से पहले उम्मीदवारों की व्यापक और अनिवार्य तलाशी ली जाएगी। जहां तक एनईईटी यूजी ड्रेस कोड का सवाल है, भारी कपड़े और/या लंबी आस्तीन की अनुमति नहीं है। हालाँकि, यदि उम्मीदवार परीक्षा केंद्र पर सांस्कृतिक/परंपरागत पोशाक में आते हैं, तो उन्हें अंतिम रिपोर्टिंग समय यानी दोपहर 12.30 बजे से कम से कम एक घंटे पहले रिपोर्ट करना होगा। ताकि उम्मीदवार को बिना किसी असुविधा के उचित तलाशी के लिए पर्याप्त समय मिल सके।
NEET UG 2024: सिटी स्लिप कैसे डाउनलोड करें?
सबसे पहले उम्मीदवार एनटीए नीट की आधिकारिक वेबसाइट https://exams.nta.ac.in/NEET/ पर जाएं।
होमपेज पर उपलब्ध "राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (यूजी) के आवेदकों को परीक्षा शहर के आवंटन के लिए अग्रिम सूचना" पर क्लिक करें या सीधे, पोर्टल पर साइन इन करें।
आपकी नीट यूजी 2024 परीक्षा सिटी स्लिप स्क्रीन पर प्रदर्शित होगी।
इसे डाउनलोड करें और आगे कि आवश्यकता के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X