NEET UG 2023: पहले राउंड की सीट अलॉटमेंट सूची जारी, फर्स्ट रैंक वाले कैंडिडेट ने एम्स की जगह जिपमेर को चुना
NEET UG 2023 round 1 : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2023 में काउंसलिंग के लिए प्रथम राउंड के लिए आल इंडिया कोटे की फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Round 1 Seat Allotment Result Out : मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने मेडिकल प्रवेश परीक्षा नीट 2023 में काउंसलिंग के लिए प्रथम राउंड के लिए आल इंडिया कोटे की फाइनल सीट अलॉटमेंट जारी कर दिया। एम्स ,जिपमेर एवं सेन्ट्रल यूनिवर्सिटीज तथा ईएसआईसी मेडिकल कॉलेज की काउंसलिंग एक कॉमन पोर्टल (एमसीसी) पर संपन्न हुई। काउंसलिंग का दूसरा राउंड 07 अगस्त से 15 अगस्त 2023 के मध्य शुरु होगा।
कॅरियर काउंसलिंग एक्सपर्ट पारिजात मिश्रा ने बताया कि ऑल इंडिया 15 प्रतिशत कोटे में एमबीबीस कोर्स के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 19396 , ओबीसी कैटेगरी में 19977, एससी में 100013, एसटी में 141071 और ईडब्ल्यूएस कैटेगरी में 21591 क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार कॉमन काउंसलिंग में शामिल एम्स दिल्ली में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 57, ईडब्ल्यूएस 223, ओबीसी 255, एससी 989 एवं एसटी कैटेगिरी में 1624 क्लोजिंग रैंक रही। जबकि अन्य एम्स में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 4377, ईडब्ल्यूएस 6549, ओबीसी 5254, एससी 40087 एवं एसटी कैटेगरी में 67906 क्लोजिंग रैंक रही।
मिश्रा ने बताया कि बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (बीएचयू) सम्बद्ध इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज वाराणसी में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 858, ईडब्ल्यूएस 1712, ओबीसी 1665, एससी 15831 एवं एसटी कैटेगरी में 24346 क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध जवाहरलाल नेहरु मेडिकल कॉलेज अलीगढ़ में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 3304 तथा आंतरिक कोटे के अभ्यर्थी की 12951 क्लोजिंग रैंक रही।
दिल्ली यूनिवर्सिटी से सम्बद्ध मेडिकल कॉलेजों की आंतरिक स्टेट कोटे की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 5042, ईडब्ल्यूएस 12467, ओबीसी 13091, एससी 71328 एवं एसटी कैटेगिरी में 180958 क्लोजिंग रैंक रही। इन्द्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी जिसमें वर्द्धमान महावीर मेडिकल कॉलेज तथ अटल बिहारी वाजपेयी इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस नई दिल्ली शामिल है, के आंतरिक कोटे में आंतरिक स्टेट कोटे की सीटों के लिए जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 2163, ईडब्ल्यूएस 6744, ओबीसी 8591, एससी 57227 एवं एसटी कैटेगरी में 174849 क्लोजिंग रैंक रही।
इसी प्रकार जिपमेर पुदुचेरी के अखिल भारतीय कोटे में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 2770, ईडब्ल्यूएस 5707, ओबीसी 3912, एससी 29840 एवं एसटी कैटेगरी में 47860 क्लोजिंग रैंक रही। इसी प्रकार 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटे की बीडीएस सीटों में जनरल कैटेगरी की क्लोजिंग रैंक 33546, ईडब्ल्यूएस 41532, ओबीसी 36349, एससी 139799 एवं एसटी कैटेगरी में 183122 क्लोजिंग रैंक रही।
कॉलेज अलॉटेड स्टूडेंट्स को अपना व्यक्तिगत अलॉटमेंट लेटर एमसीसी की वेबसाइट से डाउनलोड करना होगा। इसके बाद 31 जुलाई 4 अगस्त 2023 के मध्य अलॉटेड कॉलेज को ऑरिजनल डॉक्यूमेंट्स एवं फीस के साथ स्वयं उपस्थित होकर रिपोर्ट करना होगा। यदि स्टूडेंट्स अपने अलॉटेड कॉलेज से संतुष्ट नहीं हैं तो वे फ्री एग्जिट भी कर सकते हैं। यदि संतुष्ट हैं तो अलॉटेड कॉलेज पर जाकर सेकंड राउंड काउंसलिंग में कॉलेज अपग्रेडेशन का विकल्प भी चुन सकते हैं। फ्री एग्जिट वाला अभ्यर्थी द्वितीय राउंड में दोबारा भाग ले सकता है तथा अपग्रेड वाला अभ्यर्थी नई च्वॉइस भरकर सेकंड राउंड काउंसलिंग में भाग ले सकता है
कमेंट
कमेंट X