NEET UG 2023: अगले साल कब होगी नीट यूजी परीक्षा? एनटीए कब तक जारी करेगी अधिसूचना, जानें अपडेट
NEET UG 2023: अगले साल स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कब होगी? तथा कब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा? जबकि सीबीएसई की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अनुमानित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गईं हैं।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2023 Exam Update: डाॅक्टर बनने का ख्वाब संजोए बैठे लाखों विद्यार्थी अभी से ही अगले साल होने वाली नीट यूजी परीक्षा की तैयारियों में जुटे हैं। लेकिन उनकी तैयारियों को सही दिशा नहीं मिल पा रही है, क्योंकि उन्हें पता नहीं है कि अगले साल स्नातक स्तरीय राष्ट्रीय पात्रता परीक्षा कब होगी? तथा कब नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से इसका शेड्यूल जारी किया जाएगा? इस बारे में अभी कोई आधिकारिक अपडेट नहीं है।
जबकि, सीबीएसई की ओर से 12वीं की बोर्ड परीक्षा के लिए अनुमानित परीक्षा तिथियां घोषित कर दी गईं हैं। तो बता दें कि अब राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी यानी NTA जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट - अंडर ग्रेजुएट यानी नीट यूजी (NEET UG 2023) के लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी करेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नीट यूजी 2023 परीक्षा मई 2023 को आयोजित होने की उम्मीद है। हालांकि, एनटीए ने अभी तक इसके लिए परीक्षा कार्यक्रम जारी नहीं किया है। एक बार जारी होने के बाद, NTA NEET 2023 अधिसूचना को आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर प्रकाशित करेगा।
NEET UG 2023 के लिए पात्रता एवं शैक्षणिक योग्यता
नीट यूजी परीक्षा 2023 में 13 अलग-अलग भाषाओं में पेन-एंड-पेपर प्रारूप में आयोजित की जाएगी। उम्मीदवारों को वर्तमान में 10+2 या समकक्ष परीक्षा में नामांकित होना चाहिए या फिर उत्तीर्ण होना चाहिए तो ही वे मेडिकल प्रवेश परीक्षा, नीट यूजी 2023 के लिए पंजीकरण करने के पात्र होंगे। वहीं, परीक्षा संबंधी नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट को विजिट करते रहना चाहिए। उम्मीदवार, सटीक सूचना के लिए amarujala.com/education भी विजिट और नोटिफिकेशन अलर्ट सब्सक्राइब कर सकते हैं।
NEET UG 2023: कैसे देख सकेंगे नीट यूजी का नोटिफिकेशन
-
सबसे पहले नीट 2023 की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाएं। -
नीट यूजी 2023 के लिंक पर क्लिक करें, यह वेबसाइट अपडेट होने के बाद सक्रिय होगा। -
इसके बाद इंफोर्मेशन बुलेटिन अबॉउट नीट यूजी 2023 के लिंक पर क्लिक करना होगा। -
इसके बाद इंफोर्मेशन बुलेटिन मतलब विस्तृत अधिसूचना और नियमावली की पीडीएफ डाउनलोड हो जाएगी। -
कृपया पीडीएफ को अपने डिवाइस में सेव कर लें और आवश्यकतानुसार, इसका प्रिंट आउट भी ले सकते हैं। -
फॉर्म भरने की प्रक्रिया और अन्य नियम व शर्तों को जानने के लिए इंफोर्मेशन बुलेटिन को ध्यानपूर्वक पढ़ लें।
कमेंट
कमेंट X