NEET UG 2022: जल्द जारी होगी नीट यूजी 2022 की अधिसूचना, इस महीने में हो सकती है परीक्षा
NEET UG 2022: नीट यूजी, 2022 में इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET UG 2022: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 के लिए आधिकारिक अधिसूचना जल्द ही जारी की जा सकती है। खबरों के मुताबिक अधिसूचना को अगले हफ्ते ही जारी किया जा सकता है। अधिसूचना जारी होने के बाद उम्मीदवारों को परीक्षा का विस्तृत शेड्यूल प्राप्त होगा। इसके बाद ही परीक्षा की तारीखें पता लग सकेंगी। विभिन्न रिपोर्ट के मुताबिक नीट परीक्षा का आयोजन जुलाई महीने तक टाला जा सकता है।
NEET UG 2022: 1 अप्रैल से शुरू हो सकते हैं आवेदन
अगर परीक्षा की अधिसूचना अगले हफ्ते जारी हो जाती है तो एनटीए की ओर से नीट 2022 के लिए आवेदन 1 अप्रैल से शुरू किए जा सकते हैं। बीते सत्रों के समान ही नीट 2022 के लिए आवेदन की प्रक्रिया एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर होगी। छात्र सभी जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकेंगे।
NEET UG 2022: क्यों देरी से हो सकती है परीक्षा?
नीट यूजी, 2022 के लिए अधिसूचना जारी होने के बाद ही परीक्षा की तारीखों का पता लग पाएगा। हालांकि, ऐसा माना जा रहा है कि परीक्षा जुलाई महीने के पहले हफ्ते में आयोजित की जा सकती है। ऐसा इसलिए हो सकता है ताकि नीट परीक्षा बोर्ड परीक्षाओं से क्लैश न करें।
NEET UG 2022: 16 लाख से अधिक छात्र हो सकते हैं शामिल
नीट यूजी, 2022 में इस साल 16 लाख से अधिक छात्रों के शामिल होने का अंदाजा लगाया जा रहा है। परीक्षा देशभर के निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर ऑफलाइन मोड में होगी। खबरों के अनुसार बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन के कारण परीक्षा में थोड़ा समय लग सकता है। अधिसूचना से जुड़ी कोई भी जानकारी एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर दी जाएगी। छात्र किसी भी अपडेट के लिए वेबसाइट पर नजर बना कर रखें।
कमेंट
कमेंट X