फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 last date to apply is today know how to apply here sarkari exam

NEET UG 2022: नीट यूजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख आज, जल्दी अप्लाई करें

Sun, 15 May 2022 02:45 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sun, 15 May 2022 02:45 PM IST
सार

NEET UG 2022: नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंस और वेटनरी कोर्स आदि में प्रवेश दिया जाएगा।

विज्ञापन
NEET UG 2022 last date to apply is today know how to apply here sarkari exam
NEET UG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET UG 2022: राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) रविवार, 15 मई, 2022 को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 के लिए आवेदन प्रक्रिया को समाप्त कर देगा। इसके बाद उम्मीदवारों को आवेदन के लिए दूसरा मौका नहीं मिलेगा। जिन उम्मीदवारों ने अब तक NEET UG, 2022 के लिए आवेदन नहीं किया है, वह अपना आवेदन जल्द से जल्द आधिकारिक वेबसाइट neet.nta.nic.in पर जाकर पूरा कर लें। 

विज्ञापन

NEET UG 2022: इस तारीख को होनी है परीक्षा
एनटीए की ओर से  राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी, 2022 का आयोजन 17 जुलाई, 2022 को किया जाना निर्धारित है। परीक्षा देशभर में निर्धारित परीक्षा केंद्रों पर सभी कोरोना गाइडलाइन का पालन करते हुए आयोजित की जाएगी। परीक्षा 13 भाषाओं में पेन पेपर मोड में होगी। बता दें कि इससे पहले नीट यूजी के लिए आवेदन की आखिरी तारीख 6 मई, 2022 निर्धारित की गई थी। हालांकि, एनटीए की ओर से इसे आगे बढ़ा दिया गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET UG 2022: इन कोर्स में मिलेगा प्रवेश
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक यानी नीट यूजी एक राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल प्रवेश परीक्षा है। इसके माध्यम से चयनित उम्मीदवारों को एमबीबीएस, बीडीएस, आयुष डिग्री, बीएससी नर्सिंग, बीएससी लाइफ साइंस और वेटनरी कोर्स आदि में प्रवेश दिया जाएगा। आवेदन करने वाले सामान्य वर्ग के उम्मीदवारों को 1600, ईडब्ल्यूएस और ओबीसी (एनसीएस) वर्ग के उम्मीदवारों को 1500 और एससी, एसटी, दिव्यांग वर्ग के उम्मीदवारों को 900 रुपये आवेदन शुल्क के तौर पर जमा करने होंगे।

विज्ञापन

NEET UG 2022: कैसे करें आवेदन?

उम्मीदवार नीचे दिए गए आसान से दिशा-निर्देशों का पालन कर के अपना आवेदन कर सकते है। 

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट  neet.nta.nic.in पर जाएं।
  • अब नीट यूजी के सेक्शन में जाएं।
  • अब परीक्षा के लिए आवेदन से जुड़े लिंक पर क्लिक करें।
  • अब आप एक नए पेज पर आ जाएंगे।
  • यहां जरूरी जानकारी को भरें और दस्तावेजों को अपलोड कर के आवेदन पत्र को भरें।
  • अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट करें।
  • आगे की जरूरत के लिए आवेदन पत्र को डाउनलोड कर के इसका प्रिंट निकलवा लें। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed