चिकित्सा शिक्षा और प्रशिक्षण निदेशालय (डीएमईटी), उत्तर प्रदेश भारत की सबसे बड़ी चिकित्सा परीक्षा, राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा या नीट-यूजी के आधार पर अभ्यर्थियों को प्रदेश के कॉलेजों के विभिन्न पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रदान करता है। बता दें कि नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने 12 सितंबर को पेन और पेपर-आधारित मोड में नीट 2021 आयोजित किया था। अब जल्द ही स्नातक मेडिकल परीक्षा के परिणाम आधिकारिक neet.nta.nic.in पर घोषित किए जाएंगे।
NEET-UG: यूपी कॉलेजों के 7528 सीटों पर होगा दाखिला, यहां पढ़िए योग्यता से लेकर कटऑफ तक की जानकारी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
उत्तर प्रदेश मेडिकल प्रवेश पात्रता
- 31 दिसंबर, 2021 तक अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 17 वर्ष होनी चाहिए।
- यूपी मेडिकल कॉलेजों में प्रवेश के लिए अभ्यर्थियों का राज्य का अधिवास होना अनिवार्य है।
- यदि किसी आवेदक ने राज्य में स्थित स्कूलों से कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है, तो उन्हें अपना अधिवास प्रमाण पत्र प्रदान करने की आवश्यकता नहीं है। दूसरी ओर, यदि किसी अभ्यर्थी ने राज्य के बाहर कक्षा 10वीं और 12वीं की पढ़ाई पूरी की है, तो उन्हें अपना वास्तविक अधिवास प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा।
- अभ्यर्थियों का भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान / जैव प्रौद्योगिकी और अंग्रेजी विषयों में कुल मिलाकर 50 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 12वीं पास करना अनिवार्य। जबकि आरक्षित श्रेणी के उम्मीदवारों का 40 फीसदी अंकों के साथ कक्षा 12वीं करना अनिवार्य है। विकलांग व्यक्तियों (पीडब्ल्यूडी) को कम से कम 45 फीसदी अंक प्राप्त करने की आवश्यकता है।
- यूपी मेडिकल प्रवेश प्रक्रिया में भाग लेने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम आवश्यक पर्सेंटाइल स्कोर करने के लिए नीट-यूजी 2021 के लिए उपस्थित होना और अर्हता प्राप्त करना होगा।
उत्तर प्रदेश मेडिकल कॉलेजों में ऐसे होगा प्रवेश
डीएमईटी, लखनऊ द्वारा यूपी मेडिकल 2021 प्रवेश प्रक्रिया आयोजित की जाएगी। इस प्रक्रिया के जरिए 85 फीसदी राज्य कोटा की सीटों और 100 फीसदी निजी कॉलेजों की सीटों पर आवेदकों को दाखिला दिया जाएगा। खाली सीटों के लिए मॉप-अप राउंड सहित यूपी नीट काउंसलिंग के कुल तीन राउंड आयोजित किए जाएंगे। यूपी मेडिकल प्रवेश की प्रक्रिया नीचे उल्लिखित है।
- काउंसलिंग upneet.gov.in पर ऑनलाइन मोड में आयोजित की जाएगी।
- काउंसलिंग सत्र के दौरान, छात्रों को कॉलेजों और पाठ्यक्रमों की अपनी प्राथमिकताएं जमा करने के लिए कहा जाएगा।
- भरे गए विकल्पों के आधार पर, राज्य मेरिट रैंक, नीट स्कोर, आरक्षण और अन्य कारकों के आधार पर योग्य उम्मीदवारों को सीटें दी जाएंगी।
- काउंसलिंग के प्रत्येक दौर के बाद यूपी नीट सीट आवंटन सूची जारी की जाएगी।
- जिन छात्रों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें प्रवेश प्रक्रिया पूरी करने के लिए आवंटित संस्थान पर रिपोर्ट करना होगा।
सरकारी मेडिकल कॉलेजों के लिए संभावित यूपी एमबीबीएस कट-ऑफ
| कॉलेज | यूआरओपी | बीसीओपी | ||
| रैंक | स्कोर | रैंक | स्कोर | |
| ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज एंड एसोसिएटेड टीचिंग हॉस्पिटल, बहराइच | 15450 | 610 | 16990 | 606 |
| ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, अयोध्या | 12632 | 617 | 13986 | 614 |
| ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, बस्ती | 14949 | 611 | 16846 | 607 |
| ऑटोनॉमस स्टेट मेडिकल कॉलेज, फिरोजाबाद | 14001 | 614 | 16006 | 609 |
| बाबा राघव दास मेडिकल कॉलेज, गोरखपुर | 9296 | 627 | 11310 | 621 |
| डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ | 4095 | 649 | 6004 | 640 |
| शासकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, बांदा | 14736 | 612 | 15619 | 610 |
| गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा | 8357 | 631 | 11318 | 621 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज और सुपर फैसिलिटी अस्पताल, आजमगढ़ | 13058 | 616 | 14493 | 612 |
| शासकीय मेडिकल कॉलेज, बदायूं | 13963 | 614 | 16080 | 609 |
| सरकारी मेडिकल कॉलेज, जालौन | 12393 | 618 | 15057 | 611 |
| शासकीय मेडिकल कॉलेज, कन्नौज | 11187 | 621 | 13004 | 616 |
| जीएसवीएम मेडिकल कॉलेज, कानपुर | 5584 | 641 | 6788 | 636 |
| किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ | 2568 | 657 | 4050 | 649 |
| लाला लाजपत राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज, मेरठ | 7892 | 632 | 9478 | 627 |
| महामाया राजकीय एलोपैथिक मेडिकल कॉलेज, अम्बेडकरनगर | 11759 | 620 | 13524 | 615 |
| महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज अस्पताल, झांसी | 10328 | 624 | 12067 | 619 |
| मोती लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज, इलाहाबाद | 7355 | 634 | 8986 | 629 |
| सरोजिनी नायडू मेडिकल कॉलेज, आगरा | 9160 | 628 | 10051 | 625 |
| शेख उल हिंद मौलाना महमूद हसन मेडिकल कॉलेज, सहारनपुर | 11166 | 621 | 13556 | 615 |
| राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय, शाहजहांपुर | 14692 | 612 | 16503 | 607 |
| उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय, सैफई | 10997 | 622 | 12500 | 618 |
कमेंट
कमेंट X