{"_id":"5f0ee8078ebc3e63bb109ee5","slug":"neet-tamil-nadu-approves-7-5-quota-for-govt-school-students-in-medical-admission","type":"story","status":"publish","title_hn":"तमिलनाडु: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मेडिकल दाखिले में मिलेगा 7.5 फीसदी आरक्षण","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
तमिलनाडु: सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले छात्रों को मेडिकल दाखिले में मिलेगा 7.5 फीसदी आरक्षण
Wed, 15 Jul 2020 05:13 PM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क,अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Wed, 15 Jul 2020 05:13 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तमिलनाडु में सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए खुशखबरी है। यहां सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मेडिकल के स्नातक पाठ्यक्रमों में दाखिले के दौरान 7.5 फीसदी आरक्षण प्रदान किया जाएगा। यह फैसला कैबिनेट ने लिया है। कोटे का यह प्रावधान मौजूदा आरक्षण के भीतर किया गया है।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-ईशा अंबानी ने कहा, ऑनलाइन शिक्षा के क्षेत्र में JioMeet, Embibe का बड़ा योगदान
विज्ञापन
सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों के लिए आरक्षण की यह व्यवस्था राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को पास करने के बाद ही लागू होगी। गौरतलब है कि मेडिकल में प्रवेश के लिए नीट प्रवेश परीक्षा में पास होना अनिवार्य है। कहा जा रहा है कि 'कोटा के भीतर कोटा' की यह व्यवस्था निजी कॉलेजों की सरकारी सीटों पर लागू होगी। इससे पहले तमिलनाडु सरकार ने छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए ग्रामीण क्षेत्र से आने वाले विद्यार्थियों के लिए नीट से राहत प्रदान करने की मांग की थी। हालांकि, द्रमुक समेत अन्य विपक्षी दलों ने इसकी आलोचना की थी। इस साल नीट की परीक्षा सितंबर में है।
विज्ञापन
गौरतलब है कि NEET की परीक्षा 154 केंद्रों पर होगी और 15 लाख से ज्यादा अभ्यर्थी इस परीक्षा को देंगे। 1632 कॉलेजों में इस प्रवेश परीक्षा के जरिए विद्यार्थियों को मेडिकल कोर्स में दाखिला मिलेगा। इस परीक्षा को देने वाले अभ्यर्थियों की न्यूनतम उम्र 17 साल और अधिकतम उम्र 25 साल से कम होनी चाहिए। NEET में सफलता के लिए जनरल कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 50 फीसदी नंबर और पीडब्ल्यू कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 45 फीसदी एवं एससी/एसटी/ओबीसी कैटिगिरी के अभ्यर्थियों को 40 फीसदी नंबर लाना अनिवार्य है।
NEET परीक्षा का पैटर्न
नीट की परीक्षा में जीव विज्ञान से 90 प्रश्न, भौतिक विज्ञान से 45 प्रश्न और रसायन विज्ञान से 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। इस परीक्षा के सभी खंडों में भौतिकी खंड को सबसे ज्यादा कठिन माना जाता है। इसमें 180 अंक के कुल 45 प्रश्न पूछे जाते हैं। ये प्रश्न इलेक्ट्रोस्टैटिक्स, मैकेनिक्स और इलेक्ट्रॉनिक्स के होते हैं। विद्यार्थियों को NEET में सफलता के लिए गहराई से पढ़ने के साथ ही टाइम मैनेटमेंट का हुनर आना भी जरूरी है।
कमेंट
कमेंट X