NEET SS Result 2022: थोड़ी देर में जारी होगा नीट सुपर स्पेशियलिटी का रिजल्ट, यहां मिलेगा स्कोर कार्ड
NEET Super Specialty Result 2022: नीट सुपर स्पेशियलिटी का परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एमसीसी द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। शैक्षणिक सत्र एक अक्तूबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।
विस्तार
NEET Super Specialty Exam 2022 का रिजल्ट नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) जारी किए गए आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, गुरुवार, 15 सितंबर, 2022 को जारी किया जा रहा है। परिणाम घोषित होने के बाद, उम्मीदवार अपना NEET SS रिजल्ट, स्कोर कार्ड आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in और natboard.edu पर देख सकेंगे। NEET सुपर स्पेशियलिटी 2022 का आयोजन 01 और 02 सितंबर को एनबीई द्वारा किया गया था। परिणाम घोषित होने के तुरंत बाद एमसीसी द्वारा काउंसलिंग प्रक्रिया की घोषणा की जाएगी। शैक्षणिक सत्र एक अक्तूबर, 2022 से शुरू होने की उम्मीद है।
NEET SS Counselling में भाग लेने के पात्र होंगे
नीट सुपर स्पेशियलिटी परीक्षा में बैठने वाले उम्मीदवार 15 सितंबर को ही अपना नीट परिणाम देख सकेंगे। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि परिणाम के लिए टैब वेबसाइट पर उपलब्ध कराया गया है, लेकिन रिजल्ट देखने और डाउनलोड करने के लिए लिंक अभी तक सक्रिय नहीं किया गया है। NEET SS 2022 परीक्षा को पास करने वाले उम्मीदवार मेडिकल काउंसलिंग कमेटी द्वारा आयोजित की जाने वाली NEET SS काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होने के पात्र हो जाएंगे।
NEET SS 2022 की आगामी महत्वपूर्ण तिथियां
-
NEET सुपर स्पेशियलिटी परिणाम : 15 सितंबर, 2022 -
शैक्षणिक सत्र शुरू होने की प्रारंभिक तिथि : 01 अक्तूबर, 2022 से -
छात्रों को प्रवेश दिए जाने की अंतिम तिथि : 31 अक्तूबर, 2022 तक
NEET Super Specialty 156 संस्थानों की 2447 सीटों पर दाखिला
NEET SS यानी नीट सुपर स्पेशियलिटी 2022 परीक्षा के तहत, उम्मीदवार 32 सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए परीक्षा में शामिल हुए थे। कुल 156 सरकारी, निजी मेडिकल कॉलेजों, विश्वविद्यालयों, डीम्ड विश्वविद्यालयों और सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा संस्थानों में डॉक्टर्स ऑफ मेडिसिन - डीएम और मास्टर्स ऑफ सर्जरी - एमसीएच के लिए कुल 2,447 सीटें उपलब्ध हैं।
NEET SS 2022 Result: रिजल्ट देखने का आसान तरीका
-
चरण 1. सबसे पहले उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं। -
चरण 2. होम पेज पर उपलब्ध 'नीट एसएस' लिंक पर क्लिक करें। -
चरण 3. संबंधित सुपर स्पेशियलिटी पाठ्यक्रम के लिए परिणाम पीडीएफ चुनें। -
चरण 4. अपना नीट एसएस यानी सुपर स्पेशियलिटी 2022 रोल नंबर खोजें। -
चरण 5. इसके बाद अपने मार्क्स और रैंक की जांच करें। -
चरण 6. भविष्य के संदर्भ के लिए NEET SS 2022 सूची का प्रिंट आउट ले लें।
कमेंट
कमेंट X