फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET SS 2021 Round 2 Counselling Final Result Declared Check NEET Super Specialty Results

NEET SS 2021 Counselling Result: नीट एसएस राउंड-2 काउंसलिंग फाइनल रिजल्ट जारी, यहां देखें सीट अलॉटमेंट सूची

Tue, 26 Apr 2022 01:09 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 26 Apr 2022 01:09 PM IST
सार

NEET SS 2021: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी  (NEET SS 2021) दूसरे चरण की काउंसलिंग का अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है।

विज्ञापन
NEET SS 2021 Round 2 Counselling Final Result Declared Check NEET Super Specialty Results
नीट सुपर स्पेशलिटी रिजल्ट 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) की ओर से मंगलवार, 26 अप्रैल को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट सुपर स्पेशियलिटी  (NEET SS 2021) राउंड टू काउंसलिंग के लिए फाइनल रिजल्ट घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट mcc.nic.in पर सीट अलॉटमेंट रिजल्ट चेक कर सकते हैं। 

विज्ञापन


इससे पहले सोमवार को 25 अप्रैल के दिन एमसीसी ने नीट एसएस 2021 दूसरे चरण की काउंसलिंग के लिए अंतरिम परिणाम जारी किया था। साथ ही नीट एसएस उम्मीदवारों को 26 अप्रैल को सुबह सात बजे से पहले तक इसे चुनौती देने और आपत्ति उठाने का मौका दिया था। इसके बाद अंतिम परिणाम जारी कर दिया गया है। 

विज्ञापन

अंतरिम परिणाम को अदालत में चुनौती नहीं दे सकते

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से सोमवार को एक अधिसूचना में कहा गया था कि नीट एसएस 2021 काउंसलिंग के राउंड-2 के लिए अंतरिम परिणाम वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया है। परिणाम में किसी भी विसंगति के बारे में तुरंत डीजीएचएस के एमसीसी को 26.04.2022 को सुबह 07:00 बजे तक mccresultquery@gmail.com पर ई-मेल के माध्यम से सूचित किया जा सकता है।

एमसीसी द्वारा अधिसूचना में उल्लेख किया गया था कि उम्मीदवार ध्यान दें कि वे अंतरिम परिणाम में आवंटित सीट पर किसी भी अधिकार का दावा नहीं कर सकते हैं और अंतरिम परिणाम को अदालत के समक्ष चुनौती भी नहीं दी जा सकती है। 
 

शॉर्टलिस्ट आवेदकों को 30 अप्रैल से पहले करना होगा रिपोर्ट

चैलेंज विंडो समाप्त होने के बाद एमसीसी ने नीट एसएस 2021 काउंसलिंग के दूसरे चरण के लिए अंतिम सीट आवंटन परिणाम जारी कर दिया है। अब नीट सुपर स्पेशियलिटी राउंड 2 काउंसलिंग रिजल्ट में शॉर्टलिस्ट किए गए आवेदकों को 30 अप्रैल से पहले संबंधित संस्थानों को रिपोर्ट करना होगा। बता दें कि नीट एसएस 2022 राउंड-2 की काउंसलिंग 20 अप्रैल से शुरू हुई थी। नीट एसएस 2021 काउंसलिंग के विवरण के लिए कृपया वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं। 

 

विज्ञापन

NEET SS 2021 ऐसे देखें राउंड-2 काउंसलिंग रिजल्ट

  1. उम्मीदवार सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर जाएं।
  2. अब 'नीट एसएस 2022 काउंसलिंग' रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
  3. फाइनल रिजल्ट नीट एसएस 2021 राउंड-2 लिंक पर क्लिक करें।
  4. शॉर्टलिस्ट किए गए उम्मीदवारों की सूची के साथ पीडीएफ फाइल खुलेगी।
  5. इसे डाउनलोड करें, आगे के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed