NEET PG 2024: नीट पीजी रिजल्ट के बाद अब काउंसलिंग शुरू होने का इंतजार, जानें कब जारी होगा शेड्यूल
NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने नीट पीजी का रिजल्ट जारी कर दिया है। अब अगला चरण मेडिकल पीजी पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए काउंसलिंग प्रक्रिया में शामिल होना है। काउंसलिंग का शेड्यूल भी जल्द ही जारी कर दिया जाएगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG Result 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने बहुप्रतीक्षित नीट पीजी का रिजल्ट घोषित कर दिया है। जल्द ही नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट काउंसलिंग का शेड्यूल (NEET PG Counselling 2024 Schedule) भी जारी कर दिया जाएगा। जिन उम्मीदवारों ने NEET PG 2024 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण की है, वे आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in. के माध्यम से काउंसलिंग के लिए पंजीकरण कर सकेंगे।
NEET PG Counselling Date: सितंबर में शुरू हो सकती है काउंसलिंग
इस वर्ष की नीट पीजी परीक्षा के नतीजे आधिकारिक तौर पर 23 अगस्त, 2024 को राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की वेबसाइट पर घोषित किए गए। मीडिया रिपोर्ट्स और पिछले रूझानों के मुताबिक काउंसलिंग प्रक्रिया सितंबर के दूसरे हफ्ते में शुरू होने की संभावना है। हालांकि, इस संबंध में एनसीसी की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक जानकारी साझा नहीं की गई है।
एमसीसी अखिल भारतीय कोटा (AIQ) के तहत योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग के चार राउंड आयोजित करेगा, जिसमें राउंड 1, राउंड 2, मॉप-अप राउंड और एक स्ट्रे वैकेंसी राउंड शामिल है। नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। देश भर के 170 शहरों में 416 स्थानों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लगभग 2,28,540 उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था और परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट थी।
परीक्षा कुल 800 अंकों की थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिले और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा गया।
इस साल नीट पीजी 2024 की आंसर की जारी नहीं की गई है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन में कहा गया है, "NBEMS आंसर की, शीट सहित परीक्षा की किसी भी सामग्री को साझा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा"।
पात्रता निर्धारित करने के लिए मानदंड
नीट पीजी काउंसलिंग के लिए पात्रता निर्धारित करने के लिए पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन, 2023 में उल्लिखित दिशानिर्देशों का पालन किया जाएगा। इसके लिए उम्मीदवारों को परीक्षा में निम्नलिखित प्राप्तांक हासिल करने होंगे:
- सामान्य/EWS: 50 प्रतिशत
- सामान्य-PwBD: 45 प्रतिशत
- एससी/एसटी/ओबीसी (पीडब्ल्यूबीडी सहित): 40 प्रतिशत
नीट पीजी काउंसलिंग प्रक्रिया में 26,168 डॉक्टर ऑफ मेडिसिन (MD), 13,649 मास्टर ऑफ सर्जरी (MS), 922 पोस्टग्रेजुएट डिप्लोमा और 1,338 डिप्लोमेट ऑफ नेशनल बोर्ड सेंट्रलाइज्ड एंट्रेंस टेस्ट (DNB CET) पदों के लिए सीटें आवंटित की जाएंगी। इस साल की काउंसलिंग में कुल 6,102 कॉलेज और 649 अस्पताल हिस्सा लेंगे।
NEET PG Result 2024: नीट पीजी का रिजल्ट ऐसे करें चेक
- सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in. पर जाएं।
- इसके बाद NEET PG टैब पर जाएं।
- अब 'NEET PG परिणाम 2024 लिंक' पर क्लिक करें।
- परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
- 'Ctrl+F' का उपयोग करके रोल नंबर खोजें।
कमेंट
कमेंट X