फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Exam will held On August 11, It Was Postponed Last Month

NEET PG 2024: अगस्त में इस दिन होगी नीट पीजी परीक्षा, पिछले महीने हुई थी स्थगित; देखें पूरा कार्यक्रम

Fri, 05 Jul 2024 02:29 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Fri, 05 Jul 2024 02:29 PM IST
सार

NEET PG Exam Date: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। परीक्षा अगस्त में आयोजित होगी। नीट पीजी परीक्षा पिछले महीने होनी प्रस्तावित थी, जोकि स्थगित कर दी गई थी।

विज्ञापन
NEET PG Exam will held On August 11, It Was Postponed Last Month
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NEET PG 2024: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) ने स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए आयोजित की जाने वाली NEET-PG परीक्षा की तिथि घोषित कर दी है। एजेंसी ने परीक्षा की तिथि 11 अगस्त तय की है। एजेंसी की ओर से जारी एक विज्ञप्ति में कहा गया है कि यह दो पालियों में आयोजित की जाएगी।

विज्ञापन


23 जून को होने वाली NEET-PG परीक्षा को यूजी परीक्षा के लिए लीक हुए पेपर सहित कथित अनियमितताओं को लेकर विवाद के बीच शुरू होने से कुछ घंटे पहले स्थगित कर दिया गया था।

विज्ञापन

परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था शिक्षा मंत्रालय

परीक्षा रद्द होने के बाद एनबीई के अध्यक्ष डॉ. अभिजात सेठ ने कहा था कि यह निर्णय इसलिए लिया गया क्योंकि शिक्षा मंत्रालय परीक्षा प्रक्रिया की मजबूती की जांच करना चाहता था और यह आश्वासन प्राप्त करना चाहता था कि इस प्रक्रिया में कोई कमजोरी नहीं है। उन्होंने कहा कि एनबीई पिछले सात वर्षों से नीट-पीजी का आयोजन कर रहा है और बोर्ड की सख्त एसओपी के कारण अब तक पेपर लीक की कोई रिपोर्ट नहीं आई है।

नई तिथि की घोषणा केंद्रीय गृह मंत्रालय के अधिकारियों द्वारा परीक्षा में अनियमितताओं के मद्देनजर सरकार के साइबर अपराध निरोधक निकाय के साथ बैठक के कुछ दिनों बाद की गई है। सरकार ने कहा था कि वह NEET-PG की प्रक्रिया की मजबूती का गहन मूल्यांकन करेगी। बैठक में सुझाए गए उपायों में परीक्षा से दो घंटे पहले प्रश्नपत्र तैयार करना शामिल था।

नीट-पीजी का आयोजन देश भर के सरकारी और निजी मेडिकल कॉलेजों में स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में नामांकन के लिए एमबीबीएस डिग्री धारकों की पात्रता का आकलन करने के लिए किया जाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed