{"_id":"6676fe1c980687b3f8096576","slug":"neet-pg-entrance-examination-scheduled-to-be-held-tomorrow-postponed-new-dates-to-be-announced-soon-2024-06-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"MoHFW: यूजीसी-नेट के बाद नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- जल्द होगा नई तारीखों का एलान","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
MoHFW: यूजीसी-नेट के बाद नीट पीजी परीक्षा भी स्थगित, स्वास्थ्य मंत्रालय बोला- जल्द होगा नई तारीखों का एलान
Sat, 22 Jun 2024 10:08 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र
Updated Sat, 22 Jun 2024 10:08 PM IST
सार
नीट पीजी 2024 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जानी थी। भाग लेने वाले 2,28,757 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1,05,791 महिला और 1,22,961 पुरुष उम्मीदवार, पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं।
विज्ञापन
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
केंद्र सरकार ने हालिया परीक्षाओं में गड़बड़ियों के मद्देनजर नीट-पीजी परीक्षा को स्थगित करने का फैसला किया है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि 23 जून को होने वाली नीट पीजी परीक्षा को टाल दिया गया है और एग्जाम की नई तारीखों का एलान जल्द ही कर दिया जाएगा।
छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद
स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा, "कुछ प्रतियोगी परीक्षाओं की अखंडता पर आरोपों की हालिया घटनाओं को देखते हुए फैसला किया गया है कि नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन द्वारा मेडिकल छात्रों के लिए कराई जाने वाली नीट-पीजी प्रवेश परीक्षा की प्रक्रिया की मजबूती का संपूर्ण विश्लेषण किया जाना जरूरी है।" मंत्रालय ने आगे कहा, ‘‘स्वास्थ्य मंत्रालय छात्रों को हुई असुविधा के लिए खेद व्यक्त करता है। यह निर्णय छात्रों के सर्वोत्तम हित में और परीक्षा प्रक्रिया की शुचिता बनाए रखने के लिए लिया गया है।’’
नीट-पीजी कराने वाली संस्था ने किया था बड़ा दावा
गौरतलब है कि आज ही नीट-पीजी परीक्षा कराने वाले नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनिशेन फॉर मेडिकल साइंसेज (एनबीईएमएस) के अध्यक्ष और सदस्य, गवर्निंग बॉडी के ओएसडी डॉ. राकेश शर्मा ने कहा था कि हम देश की आशा को कम नहीं होने देंगे। हम पूरे देश में कंप्यूटर-आधारित परीक्षण (सीबीटी) मोड के माध्यम से परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई संभावना नहीं
उन्होंने दावा किया था कि एनबीईएमएस के पास परीक्षा आयोजित करने के लिए मजबूत एसओपी हैं, जिसके कारण एनबीईएमएस साल-दर-साल सफलतापूर्वक परीक्षा दे रहा है। इन एसओपी का सख्ती से पालन किया जाता है। एनबीईएमएस ने बहुत मेहनत की है। "प्रश्नपत्र की गोपनीयता बनाए रखने पर और प्रश्नपत्र के लीक होने की कोई संभावना नहीं है। हालांकि, अब मंत्रालय ने इस परीक्षा को भी स्थगित कर दिया है।
नीट-पीजी में इस साल दो लाख से ज्यादा उम्मीदवार
नीट पीजी 2024 परीक्षा 292 शहरों में आयोजित की जानी थी। भाग लेने वाले 2,28,757 उम्मीदवार हैं, जिनमें 1,05,791 महिला और 1,22,961 पुरुष उम्मीदवार, पांच ट्रांसजेंडर शामिल हैं। इसके अलावा भारत के 223 विदेशी नागरिक, गैर-ओसीआई 195 और 119 एनआरआई शामिल हैं।

कमेंट
कमेंट X