फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling Supreme Court seeks DGHS reply on pleas for participation in mop-up round

NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने नीट पीजी काउंसलिंग मॉपअप राउंड को लेकर डीजीएचएस से मांगा जवाब

Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 28 Mar 2022 11:33 PM IST
सार

NEET PG Counselling Supreme Court seeks DGHS reply on plea: सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने डीजीएचएस को नीट-पीजी 2021-22 काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में शामिल होने की छूट देने संबंधी डॉक्टरों की मांग पर जवाब देने को कहा है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling Supreme Court seeks DGHS reply on pleas for participation in mop-up round
सुप्रीम कोर्ट में नीट पीजी काउंसलिंग मसला - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नीट पीजी काउंसलिंग का मसला एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट में खिंच रहा है। इस बार मॉप-अप राउंड के लिए डीजीएचएस की ओर से बढ़ाई गई सीटों के कारण मामला फंस गया है। सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) से जवाब तलब किया है। कोर्ट ने डीजीएचएस को नीट-पीजी 2021-22 काउंसलिंग के मॉप-अप राउंड में शामिल होने की छूट देने संबंधी डॉक्टरों की मांग पर जवाब देने को कहा है। 

विज्ञापन

 

मामले में सुनवाई कर रही जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने स्वास्थ्य सेवा महानिदेशक (डीजीएचएस) की ओर से पेश एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी से डॉक्टरों द्वारा दायर याचिकाओं पर विस्तृत जवाब दाखिल करने को कहा। वहीं काउंसलिंग रोकने की मांग को लेकर पीठ ने याचिकाकर्ताओं के वकील से कहा कि काउंसलिंग रोकना आखिरी और मजबूरी वाला बड़ा कदम होगा। हम मेडिकल छात्रों के संबंध में विचार कर रहे हैं, यदि हम सीट आवंटन को रद्द करते हैं, तो हमें सभी प्रवेश रद्द करने होंगे, जिससे पूरी प्रक्रिया में और देरी होगी। इसलिए, आप सभी को भी समाधान निकालना चाहिए।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

कुछ याचिकाकर्ताओं की ओर से पेश वरिष्ठ अधिवक्ता गोपाल शंकरनारायणन ने कहा कि हाल ही में डीजीएचएस द्वारा काउंसलिंग में नई सीटों को जोड़ने के लिए नोटिस जारी किए गए हैं जो कि पहले दाखिला ले चुके उम्मीदवारों के लिए उपलब्ध नहीं थे। वहीं, अब जो छात्र नीट पीजी मेरिट में नीचे थे उन्हें नई सीटें जोड़ने से बेहतर विकल्प मिलेंगे। उन्होंने कहा कि दूसरे राउंड की काउंसलिंग के बाद दाखिला ले चुके उम्मीदवारों को सीटें आवंटित कर दी गईं। तब डीजीएचएस ने पूल में सैकड़ों सीटें जोड़ दीं, जिसके कारण जिनकी योग्यता कम थी उन्हें भी बेहतर सीटें आवंटित हुई। वहीं, छात्रों के एक अन्य समूह की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता राकेश खन्ना ने कहा कि सीटों को बुक करके रोकने की प्रवृत्ति बन गई है और इसलिए ही मॉप-अप राउंड में 6,000 से अधिक सीटें खाली हैं। 

विज्ञापन

इस पर जवाब देते हुए एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऐश्वर्या भाटी ने कहा कि कोर्ट को स्ट्रे वेकैंसी राउंड में किसी भी नए रजिस्ट्रेशन की अनुमति नहीं देनी चाहिए, क्योंकि अगर इसकी अनुमति दी गई तो यह प्रक्रिया कभी खत्म नहीं होगी। उन्होंने कहा कि केवल 150 नई सीटें जोड़ी गईं और केवल दो विकल्प उपलब्ध थे कि या तो सीटों को खाली रहने दिया जाए या फिर मॉप-अप राउंड में जोड़ा जाए ताकि वे भर जाएं। भाटी ने कहा कि कोरोना महाामारी के इस समय में हमें डॉक्टरों की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यह पहली बार है जब हमने मॉप-अप राउंड में नई सीटें जोड़ी हैं।

बता दें कि एमसीसी ने कुछ दिन पूर्व एक बयान जारी कर कहा था कि मेडिकल काउंसलिंग कमेटी को कई संस्थानों से कुछ नई सीटों के बारे में जानकारी मिली है, जो अनुमति पत्र (LoPs) के देरी से प्राप्त होने के कारण, कॉलेज द्वारा पूर्व में नहीं बताई गई थी और उन्हें काउंसलिंग में नहीं जोड़ा जा सका था। इसलिए, अब नीट यूजी काउंसलिंग 2021 के मॉप-अप राउंड की शुरुआत में इन अतिरिक्त सीटों को शामिल किया जा रहा है। महानिदेशक स्वास्थ्य सेवा, भारत सरकार की अनुमति के बाद, एमसीसी ने नीट यूजी काउंसलिंग के मॉप- अप राउंड के लिए सीट मैट्रिक्स में  संस्थानों में एमबीबीएस और बीडीएस की नई सीटों को जोड़ा गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed