फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling Supreme Court allows visually impaired doctor to appear in MD Psychiatry counselling

NEET PG Counselling: सुप्रीम कोर्ट ने दृष्टिबाधित डॉक्टर को एमडी साइकियाट्री काउंसलिंग में शामिल होने की अनुमति दी

Sun, 20 Feb 2022 03:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 20 Feb 2022 03:46 PM IST
सार

NEET PG Counselling: दृष्टिबाधित डॉक्टर ने सुप्रीम कोर्ट से एमडी साइकियाट्री पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने याची चिकित्सक को अंतरिम राहत दी है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling Supreme Court allows visually impaired doctor to appear in MD Psychiatry counselling
सुप्रीम कोर्ट - फोटो : amar ujala

विस्तार

सर्वोच्च न्यायालय ने एक राहत भरा अंतरिम आदेश देते हुए एक दृष्टिबाधित चिकित्सक को नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल होने की छूट दी है। दृष्टिबाधित डॉक्टर ने सुप्रीम कोर्ट से एमडी साइकियाट्री पाठ्यक्रम में दाखिले के लिए होने वाली नीट पीजी काउंसलिंग में शामिल नहीं किए जाने के खिलाफ याचिका दायर की थी। इस पर सुनवाई के दौरान शीर्ष अदालत ने याची चिकित्सक को अंतरिम राहत दी है। 

विज्ञापन

जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ और जस्टिस सूर्यकांत की पीठ ने स्टेट काउंसलिंग में शामिल होने की इजाजत देकर अंतरिम राहत दी है। पीठ ने अंतरिम आदेश में कहा कि अगले आदेश तक याचिकाकर्ता को टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज, मुंबई में एमडी साइकियाट्री कोर्स में एक सीट के अस्थायी आवंटन में खलल नहीं डाला जाएगा। सर्वोच्च न्यायालय की पीठ अय्यर सीतारमण वेणुगोपालन द्वारा दायर एक याचिका पर सुनवाई कर रही थी। 
विज्ञापन


याची के वकील करंजावाला एंड कंपनी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता सीएस वैद्यनाथन ने बताया कि वेणुगोपालन एक युवा एमबीबीएस डॉक्टर है और उनकी दोनों आंखें 100 फीसदी दृष्टिबाधित है। इसके बावजूद उसने नीट पीजी प्रवेश परीक्षा पास कर ली है। पीठ ने कहा कि आगे के आदेश तक, याचिकाकर्ता को काउंसलिंग की चल रही प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति दी जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इससे पहले, बॉम्बे हाईकोर्ट ने दो फरवरी, 2022 के अपने आदेश के द्वारा पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल कोर्सेज के लिए नीट काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग लेने की अनुमति देने के लिए याचिकाकर्ता की अंतरिम याचिका को खारिज कर दिया था। इसके बाद, वेणुगोपालन ने इस आदेश को सुप्रीम कोर्ट के समक्ष चुनौती दी थी। कोर्ट ने अंतरिम राहत के साथ, संबंधित प्रतिवादियों को नोटिस जारी करते हुए कहा कि टोपीवाला नेशनल मेडिकल कॉलेज, मुंबई में एमडी साइकियाट्री कोर्स में याचिकाकर्ता को सीट के अंतरिम आवंटन को लेकर परेशान नहीं किया जाएगा।  

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed