NEET PG Counselling Result 2020 : मेडिकल के लिए एनईईटी पीजी काउंसलिंग रिजल्ट जारी, ये रहा डायरेक्ट लिंक
एनईईटी पीजी 2020 काउंसलिंग रिजल्ट जारी हो गया है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) की आधिकारिक वेबसाइट पर शनिवार को एनईईटी पीजी काउंसलिंग रिजल्ट घोषित किया गया है। अभ्यर्थी एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकते हैं। मेडिकल और डेंटल के लिए प्रथम दौर का रिजल्ट घोषित हुआ है।
आधिकारिक वेबसाइट
mcc.nic.in
अभ्यर्थी अंतिम आवंटन सूची को भी आधिकारिक वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। जिन उम्मीदवारों को पहले दौर में सीट आवंटित की गई है, वे 13 अप्रैल से आवंटित कॉलेजों में ऑनलाइन रिपोर्ट कर सकेंगे।
नोटिस देखने के लिए क्लिक करें
रिजल्ट देखने के लिए क्लिक करें
कमेंट
कमेंट X