NEET PG Counselling 2024: 11 नवंबर से शुरू होगी नीट पीजी के लिए काउंसलिंग, एफओआरडीए ने 'एक्स' पर दी जानकारी
NEET PG Counselling 2024: फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुआ कहा कि नीट पाजी के लिए काउंसलिंग 11 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। एमसीसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल प्रकाशित करेगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
डॉक्टरों के संगठन ने NEET PG प्रवेश प्रक्रिया में देरी पर निराशा व्यक्त की। उनके ट्वीट में लिखा है, "NEET PG 2024 काउंसलिंग 11 नवंबर तक शुरू हो जाएगी। 4 महीने की देरी से #2025 के लिए समयसीमा चुनौतीपूर्ण हो गई है। यह दुष्चक्र लगातार तीसरे साल भी जारी है। क्या यह कभी खत्म होगा?''
इस बीच, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के अध्यक्ष सुरवणकर दत्ता ने कहा कि वे नीट पीजी पर सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं और काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा।
🚨#NEETPG2024Counselling to begin latest by 11th of November.
The 4 month delay makes the timeline for #2025 challenging.
The vicious cycle continues for the 3rd year straight. Will this ever end? #NEETPG2024 #neetpgcounselling @MoHFW_INDIA @ANI @PTI_News — FORDA INDIA (@FordaIndia) October 29, 2024
FAIMA के अध्यक्ष ने गलत सूचना के बारे में चेतावनी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, "NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा, और शेड्यूल जारी होने से रोकने वाले हालिया मुद्दों को सुलझा लिया गया है। वे अगली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ राहत मिलेगी! पुष्टि एक बहुत ही विश्वसनीय स्रोत से हुई है। आप में से कुछ लोग पहले से ही जानते होंगे। कृपया सटीक समयरेखा के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक घोषणाओं के लिए बने रहें और अटकलों/अफवाहों से बचें।"
- सबसे पहले उम्मीजवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
- अब 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' अनुभाग पर जाएं।
- वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल को सुरक्षित रखें।
- आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र पूरा करने के लिए पुनः लॉग इन करें।
- फॉर्म जमा करने से पहले उसका ध्यानपूर्वक पढ़ लें
कमेंट
कमेंट X