फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG counselling 2024 to begin by November 11; FORDA gave information on 'X'

NEET PG Counselling 2024: 11 नवंबर से शुरू होगी नीट पीजी के लिए काउंसलिंग, एफओआरडीए ने 'एक्स' पर दी जानकारी

Tue, 29 Oct 2024 01:46 PM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Tue, 29 Oct 2024 01:46 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2024: फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन ने 'एक्स' पर जानकारी देते हुआ कहा कि नीट पाजी के लिए काउंसलिंग 11 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। एमसीसी जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर काउंसलिंग शेड्यूल प्रकाशित करेगा। विस्तृत विवरण नीचे पढ़ें।

विज्ञापन
NEET PG counselling 2024 to begin by November 11; FORDA gave information on 'X'
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024 - फोटो : Amar ujala

विस्तार

NEET PG counselling 2024: फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने कहा कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) काउंसलिंग 11 नवंबर, 2024 से शुरू होगी। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) आधिकारिक वेबसाइट (mcc.nic.in) पर नीट पीजी 2024 काउंसलिंग शेड्यूल की घोषणा करेगी।
विज्ञापन

 
डॉक्टरों के संगठन ने NEET PG प्रवेश प्रक्रिया में देरी पर निराशा व्यक्त की। उनके ट्वीट में लिखा है, "NEET PG 2024 काउंसलिंग 11 नवंबर तक शुरू हो जाएगी। 4 महीने की देरी से #2025 के लिए समयसीमा चुनौतीपूर्ण हो गई है। यह दुष्चक्र लगातार तीसरे साल भी जारी है। क्या यह कभी खत्म होगा?''
विज्ञापन


इस बीच, फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया मेडिकल एसोसिएशन (FAIMA) के अध्यक्ष सुरवणकर दत्ता ने कहा कि वे नीट पीजी पर सर्वोच्च न्यायालय की सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं और काउंसलिंग कार्यक्रम जल्द ही जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

FAIMA के अध्यक्ष ने गलत सूचना के बारे में चेतावनी देते हुए एक पोस्ट में लिखा, "NEET PG काउंसलिंग शेड्यूल जल्द ही जारी किया जाएगा, और शेड्यूल जारी होने से रोकने वाले हालिया मुद्दों को सुलझा लिया गया है। वे अगली सुप्रीम कोर्ट की सुनवाई का इंतजार नहीं कर रहे हैं। उम्मीद है कि इससे कुछ राहत मिलेगी! पुष्टि एक बहुत ही विश्वसनीय स्रोत से हुई है। आप में से कुछ लोग पहले से ही जानते होंगे। कृपया सटीक समयरेखा के लिए उनकी आधिकारिक वेबसाइट से आधिकारिक घोषणाओं के लिए बने रहें और अटकलों/अफवाहों से बचें।"

काउंसलिंग के लिए ऐसे करना होगा आवेदन
  • सबसे पहले उम्मीजवार आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  • अब 'पीजी मेडिकल काउंसलिंग' अनुभाग पर जाएं।
  • वैध ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर का उपयोग करके पंजीकरण करें और दिए गए लॉगिन क्रेडेंशियल को सुरक्षित रखें।
  • आवश्यकतानुसार व्यक्तिगत और शैक्षणिक विवरण दर्ज करके आवेदन पत्र पूरा करने के लिए पुनः लॉग इन करें।
  • फॉर्म जमा करने से पहले उसका ध्यानपूर्वक पढ़ लें
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed