NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए आज से करें पंजीकरण, देखें पूरा कार्यक्रम
NEET PG Counselling 2024: नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया आज से शुरू हो रही है। उम्मीदवार इस राउंड के लिए 12 दिसंबर तक पंजीकरण कर सकते हैं। पूरा कार्यक्रम नीचे दिया गया है।
विस्तार
NEET PG Counselling 2024: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) आज से नीट पीजी काउंसलिंग के दूसरे राउंड के लिए पंजीकरण प्रक्रिया शुरू करेगी। संशोधित एमसीसी नीट पीजी काउंसलिंग 2024 शेड्यूल के अनुसार, राउंड 2 के लिए नया पंजीकरण 4 दिसंबर को शुरू होगा और 12 दिसंबर को दोपहर 12 बजे समाप्त होगा।
इस राउंड के लिए अलग से भरने होंगे विकल्प
उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि पिछले राउंड में भरे गए विकल्पों को "अमान्य" माना जाएगा। नतीजतन, छात्रों को राउंड 2 के लिए कॉलेजों और पाठ्यक्रमों के विकल्प अलग से भरने होंगे। वरीयता क्रम में विकल्प प्रस्तुत करने की विंडो कल 5 दिसंबर को खोली जाएगी।
हाल ही में, काउंसलिंग कमेटी ने उम्मीदवारों को 1 दिसंबर को सुबह 10 बजे तक ईमेल nri.adgmemcc1@gmail.com के माध्यम से अनुरोध और प्रासंगिक दस्तावेज भेजकर भारतीय से एनआरआई में अपनी राष्ट्रीयता बदलने की अनुमति दी थी।
उम्मीदवारों को विकल्प भरने और लॉक करने के लिए पांच दिन का समय दिया जाएगा। इसके बाद, 12 दिसंबर को सीट आवंटन की घोषणा की जाएगी। उसी दिन, नीट पीजी राज्य काउंसलिंग के लिए राउंड 2 काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने वाली है।
दूसरी ओर, सुप्रीम कोर्ट ने छठी बार स्नातकोत्तर के लिए राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा (नीट पीजी 2024) में पारदर्शिता पर याचिकाओं की सुनवाई टाल दी है। हालांकि, अभ्यर्थी इस बात से नाराज हैं कि सुप्रीम कोर्ट और उच्च न्यायालयों में कानूनी कार्यवाही अभी भी लंबित है।
नीट पीजी राउंड 2 काउंसलिंग के लिए महत्वपूर्ण तिथियां
| पंजीकरण शुरू | 4 दिसंबर |
| राउंड 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि | 9 दिसंबर
आवेदन दोपहर 12 बजे समाप्त होगा भुगतान सुविधा दोपहर 3 बजे समाप्त हो जाएगी |
| विकल्प भरना | 5 दिसंबर से 9 दिसंबर |
| चॉइस लॉकिंग | 9 दिसंबर को सायं 4 बजे से रात्रि 11.55 बजे तक |
| सीट आवंटन की प्रक्रिया | 10 से 11 दिसंबर |
| आवंटन परिणाम | 12 दिसंबर |
| आवंटित कॉलेज में रिपोर्टिंग | 13 से 20 दिसंबर |
| संस्थानों द्वारा सम्मिलित अभ्यर्थियों के डेटा का सत्यापन तथा एमसीसी द्वारा डेटा साझा करना | 21 से 22 दिसंबर |
कमेंट
कमेंट X