फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2022 MCC Extends Mop-Up Round Registration and Choice Filling Till November 13

NEET PG Counselling 2022: एमसीसी ने मॉप-अप राउंड में पंजीयन और पसंद चुनने की समय-सीमा आगे बढ़ाई, जानें नई तारीख

Thu, 10 Nov 2022 10:45 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Thu, 10 Nov 2022 10:45 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। 

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2022 MCC Extends Mop-Up Round Registration and Choice Filling Till November 13
NEET PG 2022 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

NEET PG Counselling 2022: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 काउंसलिंग मॉप-अप राउंड के लिए रजिस्ट्रेशन की समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 13 नवंबर, 2022 को सुबह 11 बजे तक पंजीकरण कर सकते हैं। 

विज्ञापन

पहले 10 नवंबर थी अंतिम तिथि

इससे पहले, नीट पीजी 2022 काउंसलिंग च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग विंडो गुरुवार, 10 नवंबर को बंद होने वाली थी। खैर, अब रजिस्ट्रेशन के साथ-साथ ही पंजीकरण शुल्क भुगतान की सुविधा भी 13 नवंबर, 2022 की दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सर्वोच्च न्यायालय में लंबित है फैसला

एमसीसी की आधिकारिक अधिसूचना में कहा गया है कि सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन केस क्रमांक 35224/22 में लंबित निर्णय के मद्देनजर नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण और भुगतान की सुविधा को आगे बढ़ाया जा रहा है। 

विज्ञापन

च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग भी आगे बढ़ी

उम्मीदवार अब 13 नवंबर, 2022 की सुबह नौ बजे तक पंजीकरण विकल्प को रीसेट कर सकते हैं। पंजीकरण तिथि के साथ, नीट पीजी काउंसलिंग 2022 के लिए च्वॉइस फिलिंग और च्वॉइस लॉकिंग तिथियों को भी 13 नवंबर तक बढ़ा दिया गया है।  
 

NEET PG Counselling 2022 मॉप-अप राउंड का नया शेड्यूल ऐसे समझें

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    नए पंजीकरण और शुल्क भुगतान का समय 13 नवंबर, 2022 को पूर्वाह्न 11 बजे तक बढ़ाया गया है। 
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    भुगतान की सुविधा 13 नवंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे तक उपलब्ध रहेगी। 
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    रीसेट पंजीकरण विकल्प 13 नवंबर, 2022 को सुबह नौ बजे तक उपलब्ध रहेगा।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सर्वर समय के अनुसार च्वॉइस फिलिंग 13 नवंबर, 2022 को रात 11:55 बजे तक कर सकेंगे। 
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    सर्वर टाइम के अनुसार च्वॉइस लॉकिंग 13 नवंबर, 2022 को दोपहर तीन बजे से 11:55 बजे तक उपलब्ध रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed