फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021 MopUP Round to strat from 2nd March on mcc.nic.in

NEET PG 2021: नीट पीजी काउंसलिंग दो मार्च से शुरू होगा मॉप-अप राउंड, दूसरे चरण की रिपोर्टिंग समय-सीमा खत्म

Sun, 27 Feb 2022 07:21 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Sun, 27 Feb 2022 07:21 PM IST
सार

NEET PG Counselling 2021 MopUP Round: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों एमडी, एमएस और एमडीएस में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का मॉप-अप राउंड दो मार्च, 2022 से शुरू होने जा रहा है।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 MopUP Round to strat from 2nd March on mcc.nic.in
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021 MopUP Round: स्नातकोत्तर चिकित्सा शिक्षा पाठ्यक्रमों एमडी, एमएस और एमडीएस में दाखिले के लिए नीट पीजी काउंसलिंग 2021 का मॉप-अप राउंड दो मार्च, 2022 से शुरू होने जा रहा है। मेडिकल काउंसलिंग कमेटी की ओर से जारी नीट पीजी काउंसलिंग 2021 के शेड्यूल के अनुसार, मॉप-अप राउंड के लिए पंजीकरण दो मार्च से शुरू होगा और सात मार्च, 2022 तक जारी रहेगा। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे नवीनतम अपडेट के लिए एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर रखें। 

विज्ञापन


यह भी पढ़ें : Indian Students in Ukraine: हर साल MBBS करने यूक्रेन क्यों जाते हैं भारतीय छात्र, कम फीस या कुछ और, जानें हर वजह
विज्ञापन

 

बढ़ाई गई थी रिपोर्टिंग की समय-सीमा

इससे पहले एमसीसी की ओर से नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट यानी नीट की पीजी काउंसलिंग 2021 के दूसरे राउंड के रिजल्ट जारी कर दिए गए थे। वहीं, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने रिपोर्टिंग के संबंध में एक नया नोटिस जारी करते हुए दूसरे चरण के सफल उम्मीदवारों के लिए आवंटित संस्थानों में दाखिला प्रक्रिया पूरी करने के लिए रिपोर्टिंग की समय-सीमा बढ़ाकर 27 फरवरी, 2022 को दोपहर तीन बजे तक कर दी थी। इससे पहले रिपोर्टिंग की समय-सीमा 24 फरवरी, 2022 को खत्म हो रही थी। उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर प्राप्त कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : NEET UG 2021: नीट यूजी काउंसलिंग राउंड-2 फाइनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी, अब करना होगा यह जरूरी काम
 

ऑनलाइन जनरेट किया गया दाखिला- पत्र ही वैध

इसके अलावा, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी ने यह भी कहा है कि उम्मीदवारों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि कॉलेजों द्वारा उन्हें आवंटित दाखिला- पत्र केवल तभी वैध माना जाएगा, अगर उन्हें एमसीसी के पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन जनरेट किया गया होगा। इस मामले में, एमसीसी ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई दाखिला- पत्र है, जो किसी संस्थान द्वारा ऑफलाइन मोड में जारी किया गया है, तो उसे स्वीकार नहीं किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed