फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG Counselling 2021 First Round of Registrations and Choice Filling to Close Today Details Here

NEET PG Counselling 2021: नीट पीजी काउंसलिंग पहले दौर के रजिस्ट्रेशन आज खत्म होंगे, पेमेंट सुविधा सिर्फ तीन बजे तक

Mon, 17 Jan 2022 09:26 AM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Mon, 17 Jan 2022 09:26 AM IST
सार

NEET PG Counselling 2021 First Round Last Date Today: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET-PG) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का पहला दौर सोमवार, 17 जनवरी, 2022 को बंद होने वाला है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG Counselling 2021 First Round of Registrations and Choice Filling to Close Today Details Here
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG Counselling 2021: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET-PG) काउंसलिंग के लिए पंजीकरण का पहला दौर सोमवार, 17 जनवरी, 2022 को बंद होने वाला है। योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- mcc.nic.in पर पहले राउंड की काउंसलिंग के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

आधिकारिक कार्यक्रम के अनुसार, जिन उम्मीदवारों ने आधिकारिक वेबसाइट पर पंजीकरण किया है, उन्हें 17 जनवरी को दोपहर तीन बजे तक भुगतान करने की अनुमति होगी। वे 17 जनवरी की शाम तक अपनी कॉलेज-कोर्स की पसंद भी भर सकते हैं और लॉक कर सकते हैं। पहले दौर के लिए NEET PG काउंसलिंग पंजीकरण 12 जनवरी से शुरू हुए थे।
विज्ञापन

उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने सात जनवरी को अपने अंतरिम आदेश में 2021-2022 के लिए NEET-PG प्रवेश के लिए मेडिकल काउंसलिंग फिर से शुरू करने की अनुमति दी थी। अदालत ने अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के छात्रों के लिए 27 प्रतिशत आरक्षण और आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (ईडब्ल्यूएस) के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण की वैधता को भी बरकरार रखा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट काउंसलिंग फॉर्म भरने के लिए जरूरी दस्तावेज

  1. नीट 2021 एडमिट कार्ड
  2. आधार कार्ड और एक अन्य आईडी प्रूफ
  3. ऑनलाइन आवेदन पत्र की प्रति
  4. कक्षा 12वीं की अंकतालिका
  5. आयु प्रमाण के लिए कक्षा 10वीं का प्रमाण पत्र या अंकतालिका
  6. नीट पीजी 2021 की अंकतालिका
  7. राष्ट्रीयता प्रमाण पत्र

 

नीट पीजी काउंसलिंग 2021 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • सीट आवंटन प्रक्रिया 21 जनवरी, 2022 को समाप्त होगी।
  • उम्मीदवार 22 जनवरी, 2022 को राउंड 1 के सीट आवंटन परिणाम की जांच कर सकेंगे।
  • सीट आवंटन के राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया तीन फरवरी, 2022 से शुरू होगी।
  • अलॉटमेंट के राउंड-2 के लिए रजिस्ट्रेशन सात फरवरी, 2022 को खत्म हो जाएगा।
  • तीसरे राउंड का रजिस्ट्रेशन 24 फरवरी, 2022 से 28 फरवरी, 2022 के बीच होगा।


 

नीट काउंसलिंग के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  1. आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
  2. होम पेज पर पीजी काउंसलिंग टैब पर क्लिक करें।
  3. आपको दूसरी विंडो पर री-डायरेक्ट किया जाएगा जहां पंजीकरण लिंक प्रदर्शित किया जाएगा।
  4. री-रजिस्ट्रेशन लिंक पर क्लिक करें।
  5. आवश्यक जानकारी भरें और लॉग इन करें।
  6. लॉग इन करने के बाद, आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
  7. फॉर्म भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  8. पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  9. उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आवेदन पत्र का प्रिंट आउट ले लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed