NEET PG Counselling 2021: रेजिडेंट डॉक्टरों ने इस्तीफे की दी चेतावनी, जल्द शुरू हो नीट पीजी काउंसलिंग 2021
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को जल्द शुरू करने की मांग को लेकर कई दिनों से देश भर के रेजिडेंट डॉक्टर कई दिनों से प्रदर्शन कर रहे हैं। अब डॉक्टरों ने सामूहिक इस्तीफे की चेतावनी दी है। डॉक्टरों की मांगों को नहीं माना गया तो वह सभी सेवाएं बंद कर देंगे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को लेकर रेजिडेंट डॉक्टर्स असोसिएशन की तरफ से लगातार प्रदर्शन किया जा रहा है। अब डॉक्टरों की कई राज्यों की एसोसिएशन ने सरकार को चेतावनी देते हुए सामूहिक इस्तीफा दे देंगे। डॉक्टर अपनी सभी सेवाओं को बंद कर देंगे। फेडरेशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स एसोसिएशन (FORDA) ने आधिकारिक बयान जारी करते हुए केंद्र सरकार से मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट में चल रही सुनवाई को फास्ट ट्रैक करके जल्द से जल्द नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को शुरू किया जाए।
25 नवंबर,2021 को नीट पीजी काउंसलिंग,2021 शुरू होनी थी, लेकिन अखिल भारतीय कोटे की मेडिकल सीटों पर ओबीसी को 27 फीसदी व ईडब्ल्यूएस छात्रों को 10 फीसदी आरक्षण प्रदान करने के खिलाफ कुछ छात्र सुप्रीम कोर्ट चले गए थे। अब कोर्ट में मामले पर सुनवाई हो रही है। कई डॉक्टरों का कहना है कि केंद्र सरकार की तरफ से अगर कोर्ट में सुनवाई को फास्ट ट्रैक करने की पहल हो, तो इससे डॉक्टरों की परेशानी कम होगी।
दिए जलाकर डॉक्टरों ने किया प्रदर्शन
फोर्डा ने अपने बयान में कहा है कि हाल ही में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के कार्यालय निर्माण भवन में दिल्ली के रेजिडेंट डॉक्टरों ने प्रदर्शन किया था। यहां पर डॉक्टरों ने दिए जलाकर विरोध जताते हुए अपनी मांगों को दोहराया था। बीते कई दिनों से देश भर के रेजिडेंट डॉक्टर प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रदर्शन में पंजाब,हरियाणा, राजस्थान और उत्तर प्रदेश के कई रेजिडेंट डॉक्टर भी शामिल हुए थे।
#PressRelease: The agitation to #ExpediteNEETPGCounselling2021 continues. Protesting #ResidentDoctors across the nation will be forced to go forward with #MassResignation if the demand is not met at the earliest @PMOIndia @mansukhmandviya @Drvirendrakum13 @ANI @MirrorNow @ndtv pic.twitter.com/YzpIhu3daA
— FORDA INDIA (@FordaIndia) December 25, 2021
मांगों को लेकर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं डॉक्टर
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 को जल्द से जल्द शुरू करने की मांग को रेजिडेंट डॉक्टर लगातार प्रदर्शन कर रहे हैं। दिल्ली, हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों के डॉक्टर हाथों में बैनर, पोस्टर लिए एक साथ इकट्ठा होकर मार्च भी निकाल रहे हैं। इसमें डॉक्टरों की ये ही मांग है कि काउंसलिंग को जल्द से जल्द शुरू करके नए बैच के डॉक्टरों की भर्तियां हो जाएं। अगर ऐसा समय पर नहीं हुआ तो कहीं यह फैसला करने में देरी न हो जाए क्योंकि मौजूदा परिस्थिति को देखते हुए कोरोना की तीसरी लहर के दस्तक देने की आशंकाएं भी तेज हो रही हैं।
MAMC Residents asking for counselling to be started ASAP so that 3rd batch of PGs join before 3rd batch of COVID knocks us down.. @FordaIndia @mansukhmandviya @PMOIndia @CMODelhi @ANI #ExpediteNEETPGCounselling2021 #MAMConStrike pic.twitter.com/HYyacfeg5o
— Resident Doctors Association MAMC (@MamcRda) December 17, 2021
कई घंटे काम करके परेशान हो रहे हैं डॉक्टर
कई डॉक्टरों ने अपनी परेशानी के बारे में जिक्र करते हुए कहा है काउंसलिंग में देरी होने से नए बैच के डॉक्टरों को उचित तरह से प्रशिक्षण मिलने में देरी हो जाएगी। देश के रेजिडेंट डॉक्टर कोविड-19 महामारी के कारण पहले से ही बोझ से दबे और थके हुए हैं, इसके बाद भी उन्हें शारीरिक और मानसिक संकट से कोई राहत नहीं मिल रही है। सभी की मांग है कि जल्द से जल्द नीट पीजी काउंसलिंग 2021 शुरू हो जाए।
कमेंट
कमेंट X