{"_id":"66a9c0dc09af9aaa05039e39","slug":"neet-pg-city-slip-for-neet-pg-exam-can-be-released-today-download-it-from-here-2024-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"NEET PG: आज जारी हो सकती है नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
NEET PG: आज जारी हो सकती है नीट पीजी परीक्षा के लिए सिटी स्लिप, यहां से कर सकेंगे डाउनलोड
Wed, 31 Jul 2024 10:13 AM IST
मेघा झा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा झा
Updated Wed, 31 Jul 2024 10:13 AM IST
सार
NEET PG: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने एक नोटिस जारी किया। जिसमें बताया गया कि नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) परीक्षा शहर की स्लिप 31 जुलाई 2024 को जारी की जाएगी।
विज्ञापन
NEET PG 2024, नीट पीजी 2024
- फोटो : Amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET PG: नेशनल एलिजिबिलिटी एंट्रेंस टेस्ट- पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) परीक्षा की शहर की स्लिप आज जारी की जाएगी। नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज ने नोटिस जारी कर इसकी जानकारी दी थी। पहले यह तिथि 30 जुलाई को जारी होनी थी। एनबीईएमएस उम्मीदवारों को उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर आवंटित परीक्षा शहर ईमेल करेगा।
नोटिस में बताया गया कि नीट पीजी 2024 के एडमिट कार्ड 8 अगस्त 2024 को जारी किए जाएंगे। साथ ही यह भी बताया गया कि पंसदीदा परीक्षा शहर का विकल्प प्राप्त होने के बाद NBEMS द्वारा उम्मीदवारों को आवंटित परीक्षा शहर अब सभी संबंधित उम्मीदवारों को 31 जुलाई 2024 का उनके पंजीकृत ईमेल आईडी पर ईमेल के माध्यम से सूचित किया जाएगा। नोटिस में लिखा गया कि आवंटित परीक्षा शहर में परीक्षा केंद्र स्थल की सूचना एडमिट कार्ड के माध्यम से दी जाएगी। जिसे 8 अगस्त 2024 को NBEMS वेबसाइट पर जारी किया जाएगा। दी गई जानकारी के अनुसार, नीट पीजी 2024 परीक्षा दो पालियों में आयोजि की जाएगी। NBEMS ने नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त 2024 के लिए निर्धारित की है।
NEET PG 2024 एडमिट कार्ड डाउन करने के चरण
NBEMS 8 अगस्त 2024 को NEET PG 2024 एडमिट कार्ड जारी करेगा। उम्मीदवार इसे इस तरह डाउनलोड कर सकते हैं:
चरण 1- आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर जाएं।
चरण 2- होमपेज पर एडमिट कार्ड डाउनलोड लिंक पर क्लिक करें, एक बार यह उपलब्ध हो जाए।
चरण 3- स्क्रीन पर एक नया पेज दिखाई देगा।
चरण 4- पूछे गए क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
चरण 5- आपका NEET PG 2024 एडमिट कार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
चरण 6- विवरण की जांच करें, इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका प्रिंटआउट लें। अधिक जानकारी के लिए, उम्मीदवारों को राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाने की सलाह दी जाती है।

कमेंट
कमेंट X