फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2025: NBEMS Seeks Supreme Court Approval for August 3 Exam Date, Hearing Scheduled for June 6

NEET PG 2025: तीन अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा? एनबीई का प्रस्ताव; कल शीर्ष आदलत में होगी 'सुप्रीम' सुनवाई

Thu, 05 Jun 2025 02:45 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Thu, 05 Jun 2025 02:45 PM IST
सार

NEET PG 2025 Exam Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस द्वारा सुप्रीम कोर्ट में दाखिल नीट पीजी परीक्षा 3 अगस्त को आयोजित करने वाली याचिका पर सुप्रीम कोर्ट कल ( 6 जून) यानी शुक्रवार को सुनवाई करेगा।

विज्ञापन
NEET PG 2025: NBEMS Seeks Supreme Court Approval for August 3 Exam Date, Hearing Scheduled for June 6
सुप्रीम कोर्ट (फाइल) - फोटो : एएनआई

विस्तार

NEET PG 2025 Exam Date Update: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने सुप्रीम कोर्ट में एक याचिका दाखिल की है, जिसमें नीट पीजी 2025 परीक्षा को 3 अगस्त को आयोजित करने की अनुमति मांगी गई है। सुप्रीम कोर्ट ने इस याचिका पर सुनवाई के लिए सहमति दे दी है और अब यह मामला शुक्रवार, 6 जून 2025 को अदालत में सुना जाएगा।

विज्ञापन

15 जून को दो पालियों में होनी थी परीक्षा

गौरतलब है कि यह परीक्षा पहले 15 जून को दो पालियों में आयोजित की जानी थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने इस प्रारूप पर आपत्ति जताते हुए परीक्षा को स्थगित कर दिया था। कोर्ट ने स्पष्ट किया था कि दो शिफ्टों में परीक्षा आयोजित करने से कठिनाई स्तर में भिन्नता हो सकती है, जिससे अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हो सकता है।

विज्ञापन

NEET PG 2025: तीन अगस्त को होगी नीट पीजी परीक्षा? 

अब एनबीई ने नई तारीख (3 अगस्त) को एकल पाली में परीक्षा आयोजित करने की मंजूरी के लिए अदालत का रुख किया है। सुप्रीम कोर्ट ने पहले ही निर्देश दिया था कि परीक्षा पूरे देश में एक ही पाली में कराई जाए ताकि निष्पक्षता और पारदर्शिता बनी रहे। यह मामला यूनाइटेड डॉक्टर्स फ्रंट की याचिका के बाद सामने आया, जिसमें दो पालियों में परीक्षा कराने के फैसले को चुनौती दी गई थी। याचिका में तर्क दिया गया था कि इससे प्रतियोगियों के लिए असमान परिस्थिति उत्पन्न हो सकती है और परीक्षा को एक ही शिफ्ट में कराने की मांग की गई थी।

NEET PG 2025: नीट पीजी 2025 में अब तक क्या-क्या हुआ 

सुप्रीम कोर्ट ने 30 मई को दिए अपने आदेश में कहा था कि परीक्षा को दो शिफ्ट में आयोजित करना असमानता पैदा करता है और यह सभी उम्मीदवारों को समान अवसर नहीं दे सकता। दो अलग-अलग शिफ्ट में पूछे गए प्रश्न पत्र कभी भी एक जैसे कठिनाई स्तर के नहीं हो सकते। पिछली बार विशेष परिस्थितियों में परीक्षा दो शिफ्ट में कराई गई थी, लेकिन इस बार परीक्षा आयोजित करने वाली संस्था को एक ही शिफ्ट में परीक्षा कराने की व्यवस्था करनी चाहिए थी।

इसके बाद नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने परीक्षा स्थगित कर दी और सुप्रीम कोर्ट से 3 अगस्त 2025 को परीक्षा करने की अनुमति मांगी है।  एनबीई की याचिका के अनुसार, परीक्षा 15 जून को सुबह 9 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित होने वाली थी, लेकिन अब इसे 3 अगस्त को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का प्रस्ताव दिया गया है। एनबीई ने बताया कि इसे करने के लिए Tata Consultancy Services (TCS) से पर्याप्त संख्या में परीक्षा केंद्रों की उपलब्धता की पुष्टि की गई थी, लेकिन 15 जून को एक ही शिफ्ट में परीक्षा आयोजित करना संभव नहीं था, क्योंकि आवश्यक बुनियादी ढांचे की कमी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed