फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2025 Answer Key soon following supreme court order; Check NBEMS's latest notice here

NEET PG Answer Key: तैयार हो रही है नीट पीजी की उत्तर कुंजी, विकसित किया जा रहा पोर्ट्ल; देखें ताजा नोटिस

Thu, 21 Aug 2025 08:02 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 21 Aug 2025 08:02 PM IST
सार

NEET PG 2025 Answer Key: एक एतिहासिक कदम उठाते हुए एनबीईएमएस ने घोषणा की है कि नीट पीजी परीक्षा की उत्तर कुंजी जल्द ही प्रकाशित की जाएगी। मेडिकल परीक्षा बोर्ड ने नोटिस जारी कर यह जानकारी साझा की है।
 

विज्ञापन
NEET PG 2025 Answer Key soon following supreme court order; Check NBEMS's latest notice here
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Adobe Stock

विस्तार

NEET PG 2025 Answer Key: राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (NBEMS) ने घोषणा की है कि वह राष्ट्रीय पात्रता प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर (NEET PG 2025) की उत्तर कुंजी जल्द ही जारी करने वाला है। एक ऐतिहासिक कदम उठाते हुए बोर्ड ने नोटिस जारी कर यह सूचना दी है।

विज्ञापन


मेडिकल परीक्षा बोर्ड ने बताया कि NEET PG 2025 की उत्तर कुंजी और उम्मीदवारों के उत्तर शीघ्र ही एक ऑनलाइन पोर्टल पर प्रदर्शित किए जाएंगे। गौरतलब है कि सुप्रीम कोर्ट परीक्षा निकाय को आदेश दिया था कि परीक्षा के बाद उत्तर कुंजी प्रकाशित करें।
विज्ञापन

 

विकसित किया जा रहा नया पोर्टल

एनबीईएमएस ने बताया कि उत्तर कुंजी और चिह्नित प्रतिक्रियाओं को प्रदर्शित करने के लिए एक ऑनलाइन पोर्टल विकसित किया जा रहा है और इसे जल्द से जल्द लाइव करने की कोशिश है। अभ्यर्थी एनबीईएमएस वेबसाइट के इंडेक्स पेज पर अपने आवेदक लॉगिन के माध्यम से नीट पीजी 2025 प्रतिक्रिया पत्रक और उत्तर कुंजी तक पहुंच सकेंगे।

यह तर्क देते हुए कि नीट पीजी 2025 प्रश्न पत्र में प्रत्येक उम्मीदवार के लिए एक सेक्शन में प्रश्नों का क्रम बदल दिया गया था और एक प्रश्न के लिए दिए गए विकल्पों का क्रम भी अलग-अलग था, बोर्ड ने बताया कि प्रश्न, सही उत्तर कुंजी और प्रतिक्रियाएं मास्टर प्रश्न पत्र में दिए गए क्रम के अनुसार ही प्रदर्शित की जाएंगी।

आधिकारिक नोटिस यहां देखें...



गौरतलब है कि नीट पीजी 2025 सूचना बुलेटिन में दी गई मूल्यांकन योजना के अनुसार, आंसर की और उत्तरों के साथ-साथ प्रत्येक प्रश्न के लिए दिए गए अंक भी दिए जाएंगे। परिणाम 19 अगस्त को लगभग 2.42 लाख उम्मीदवारों के लिए घोषित किया गया था। 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed