फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2024 Result out at natboard.edu.in., Read the steps to check the result here

NEET PG Result 2024: नीट पीजी परीक्षा के परिणाम हुए जारी, तुरंत इस लिंक से करें चेक

Sat, 24 Aug 2024 08:35 AM IST
शाहीन परवीन एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शाहीन परवीन Updated Sat, 24 Aug 2024 08:35 AM IST
सार

NEET PG Result 2024: एनबीईएमएस ने आज नीट पीजी रिजल्ट की घोषणा कर दी है। लम्बे समय से रिजल्ट का इंतजार कर रहे छात्र अब आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना परिणाम देख सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2024 Result out at natboard.edu.in., Read the steps to check the result here
NEET PG Result 2024 - फोटो : freepik

विस्तार

NEET PG Result 2024: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने आज 23 अगस्त, 2024 को नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट-पोस्टग्रेजुएट (NEET PG) की घोषणा कर दी है। मेडिकल प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट- natboard.edu.in पर जाकर अपना परिणाम देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

विज्ञापन


एम्स द्वारा इस्तेमाल की जाने वाली सामान्यीकरण प्रक्रिया के बाद नीट पीजी 2024 के अंकों को सामान्यीकृत किया गया और प्रतिशत अंकों में परिवर्तित किया गया। भ्रम और बराबरी से बचने के लिए  अंकों की गणना सात दशमलव स्थानों तक की गई।
विज्ञापन


नीट पीजी परीक्षा 11 अगस्त, 2024 को आयोजित की गई थी। परीक्षा देश भर के 170 शहरों में 416 स्थानों पर दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए लगभग 2,28,540 उम्मीदवार उपस्थित हुए। नीट पीजी परीक्षा कंप्यूटर आधारित मोड में ऑनलाइन आयोजित की गई थी। परीक्षा का माध्यम अंग्रेजी था और परीक्षा की अवधि 3 घंटे और 30 मिनट थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस साल नीट पीजी 2024 की आंसर की जारी नहीं की गई है। आधिकारिक सूचना बुलेटिन में कहा गया है, "NBEMS आंसर की, शीट सहित परीक्षा की किसी भी सामग्री को साझा करने के किसी भी अनुरोध पर विचार नहीं करेगा"।

परीक्षा कुल 800 अंकों की थी। उम्मीदवारों को प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक मिले और प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा गया।

रिजल्ट ऐसे करें चेक
  • सबसे पहले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in. पर जाएं।
  • इसके बाद NEET PG टैब पर जाएं।
  • अब 'NEET PG परिणाम 2024 लिंक' पर क्लिक करें।
  • परिणाम पीडीएफ स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा
  • 'Ctrl+F' का उपयोग करके रोल नंबर खोजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed