फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2023 stray vacancy seat allotment result today at mcc.nic.in

NEET PG 2023: आज जारी होगा नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट आवंटन परिणाम, 20 तक करना होगा ये काम

Sun, 15 Oct 2023 12:42 PM IST
आकाश कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: आकाश कुमार Updated Sun, 15 Oct 2023 12:42 PM IST
सार

NEET PG 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के स्ट्रे वैकेंसी राउंड का सीट आवंटन परिणाम आज जारी किया जाएगा। पिछले रुझानों के अनुसार, आज शाम 5 बजे तक आवंटन परिणाम के जारी होने की उम्मीद है।

विज्ञापन
NEET PG 2023 stray vacancy seat allotment result today at mcc.nic.in
NEET PG Counselling 2023 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) नीट पीजी काउंसलिंग स्ट्रे राउंड का आवंटन परिणाम आज घोषित करने वाला है। वे सभी उम्मीदवार जिन्होंने नीट पीजी कट-ऑफ 2023 के शून्य होने के बाद अंतिम दौर के लिए आवेदन किया था, वे आज से आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाकर अपना नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन

परिणाम में हुई एक दिन की देरी

एमसीसी ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए 2,963 राज्य-वार स्पष्ट रिक्ति सूची प्रकाशित की थी। पंजीकरण की समय सीमा बढ़ने के कारण समिति ने स्ट्रे वैकेंसी राउंड के लिए नीट पीजी आवंटन परिणाम में एक दिन की देरी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

20 तक करना होगा कॉलेज में रिपोर्ट

संशोधित कार्यक्रम के अनुसार, इस राउंड में जिन उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की जाएंगी, उन्हें कल यानी 16 अक्तूबर से 20 अक्तूबर, 2023 के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।

विज्ञापन

इस समय जारी हो सकता है परिणाम

राउंड 3 के लिए नीट पीजी आवंटन परिणाम 28 सितंबर को शाम 5 बजे के आसपास घोषित किया गया था। पिछले रुझानों के अनुसार, उम्मीदवार आज शाम 5 बजे से अनंतिम नीट पीजी स्ट्रे आवंटन आदेश डाउनलोड कर सकेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed