NEET PG 2023 counselling: नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट जारी, ऐसे करें चेक
NEET PG 2023: नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है। काउंसलिंग में भाग लेने वाले उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर इसे चेक कर सकते हैं।
विस्तार
NEET PG 2023 Stray Vacancy Result: नीट पीजी स्ट्रे वैकेंसी राउंड का रिजल्ट जारी हो चुका है। जिन उम्मीदवारों ने काउंसलिंग में भाग लिया है, वे अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाकर देख सकते हैं। रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को अपने पंजीकरण संख्या और पासवर्ड का उपयोग करना होगा।
नीट पीजी स्ट्रे राउंड काउंसलिंग 2023 के माध्यम से कुल 2,858 उम्मीदवारों को सीटें आवंटित की गई हैं। इससे पहले, एमसीसी ने नीट पीजी काउंसलिंग 2023 के अंतिम दौर के लिए 2,963 राज्य-वार रिक्ति सूची की अधिसूचना जारी की थी। जिन लोगों को सीटें आवंटित की गई हैं, उन्हें 16 से 20 अक्तूबर के बीच आवंटित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा।
NEET PG allotment 2023 ऐसे करें चेक
-
एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर जाएं।
-
पीजी काउंसलिंग पर क्लिक करें।
-
प्रोविजनल रिजल्ट लिस्ट पर क्लिक करें।
-
अब रोल नंबर या नाम डालें।
-
आवंटन स्थिति जांचें और ऑर्डर डाउनलोड करें।
नीट पीजी प्रवेश 2023 20 अक्तूबर को समाप्त होगा। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा सभी श्रेणियों के लिए नीट पीजी कट-ऑफ को शून्य तक कम करने की मंजूरी के बाद काउंसलिंग बढ़ा दी गई थी।
कमेंट
कमेंट X