NEET PG 2023: नीट पीजी काउंसलिंग राउंड 3 के लिए चॉइस फिलिंग और लॉकिंग की अंतिम तिथि आज, सीट आवंटन 16 सितंबर को
NEET PG 2023: नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा आज बंद कर दी जाएगी। तीसरे राउंड के लिए पंजीकृत छात्र नीचे बताए तरीके से आज हर हाल में च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग प्रक्रिया को पूरा कर लें।
विस्तार
NEET PG 2023: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी आज नीट पीजी काउंसलिंग के तीसरे राउंड की च्वाइस फिलिंग और लॉकिंग सुविधा बंद कर देगी। च्वॉइस फिल और लॉक करने की आज अंतिम तिथि है। जो उम्मीदवार पहले ही नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के लिए पंजीकरण करा चुके हैं, वे आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in के माध्यम से भरी गई प्राथमिकताओं को लॉक कर सकते हैं।
रिक्ति राउंड
एमडी, एमएस, एमडीएस, पीजी मेडिकल पाठ्यक्रमों के लिए नीट पीजी राउंड 3 काउंसलिंग के बाद एमसीसी एक और राउंड, रिक्ति राउंड का आयोजन करेगा। पोस्ट ग्रेजुएट मेडिकल एजुकेशन रेगुलेशन (PGMER) 2023 ड्राफ्ट के अनुसार, अगर अगले साल नीट पीजी परीक्षा आयोजित की जाती है तो वह मार्च में आयोजित की जाएगी। नेशनल एग्जिट टेस्ट (NExT) वर्तमान एमबीबीएस बैच के लिए NEET PG परीक्षा की जगह लेगा।
NEET PG 2023 विकल्प भरना और लॉक करना
उम्मीदवारों द्वारा चुनी गई प्राथमिकताओं के आधार पर नीट पीजी सीट आवंटन परिणाम 16 सितंबर को घोषित किया जाएगा। राउंड 3 काउंसलिंग के लिए विकल्प लॉक करने के की प्रक्रिया आगे बताई गई है -
- एमसीसी की आधिकारिक वेबसाइट - mcc.nic.in पर जाएं।
- स्ट्रीम (मेडिकल/डेंटल) का चयन करने , रोल नंबर और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करके लॉगिन करें।
- प्राथमिकता के अनुसार मेडिकल कॉलेजों और पाठ्यक्रमों का चयन करें।
- नया विकल्प जोड़ने के लिए '+' बटन पर क्लिक करें
- किसी भी पसंद के क्रम को पुनर्व्यवस्थित करने के लिए, विकल्प को इच्छित स्थान पर खींचें।
- अपनी इच्छा अनुसार वरीयता क्रम चेक करें और विकल्पों को लॉक करने के लिए 'सेव एंड नेक्स्ट' पर क्लिक करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए चुनी गई प्राथमिकता को डाउनलोड करें और लॉक कर दें।
कमेंट
कमेंट X