फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2023 registration process update on January 5 check it online at nbe.edu.in to get details

NEET PG 2023 Registration: नीट पीजी प्रवेश परीक्षा 2023 में आवेदन प्रक्रिया पर बड़ा अपडेट, यहां देखें शेड्यूल

Thu, 05 Jan 2023 10:45 AM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सौरभ पांडेय Updated Thu, 05 Jan 2023 10:45 AM IST
सार

NEET PG 2023 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) जल्द ही राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) के पंजीकरण की प्रक्रिया शुरू कर रहा है।

विज्ञापन
NEET PG 2023 registration process update on January 5 check it online at nbe.edu.in to get details
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2023 Registration: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) आज यानी पांच जनवरी से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2023) के पंजीकरण की प्रक्रिया जल्द शुरू करने जा रहा है। जो उम्मीदवार नीट पीजी 2023 की परीक्षा में शामिल होना चाहते हैं, वे आवेदन प्रक्रिया में शामिल होकर आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर ऑनलाइन पंजीकरण की प्रकिया पूरा कर सकेंगे।  

विज्ञापन


NEET PG परीक्षा कार्यक्रम के साथ, बोर्ड ने विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे NEET MDS, DNB, FNGE, और अन्य के लिए परीक्षा तिथियां भी जारी की हैं। विशेष रूप से, एनबीई एक मार्च, 2023 को NEET MDS परीक्षा आयोजित करेगा। फैलोशिप प्रवेश परीक्षा (FET) 2022, का आयोजन 10 फरवरी, 2023 को आयोजित की जाएगी। FNB निकास परीक्षा फरवरी या मार्च में आयोजित होने वाली है। इच्छुक उम्मीदवार अब पूरा शेड्यूल natboard.edu.in पर देख सकते हैं।

विज्ञापन

ऐसे करें आवेदन

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, पंजीकरण लिंक देखें।
  • पोर्टल पर स्वयं को पंजीकृत करें।
  • नीट पीजी 2023 आवेदन पत्र भरें।
  • पंजीकरण शुल्क का भुगतान करें और आवेदन पत्र जमा करें।
  • इसे डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए इसका एक प्रिंटआउट ले लें।

आवेदन शुल्क

नीट पीजी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करने वाले सामान्य और ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क के रूप में 4,250 रुपये लिए जाएंगे। वहीं एससी, एसटी, पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों से आवेदन शुल्क 3,250 रुपये लिए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed