फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2023 registration last date today know how to apply online at nbe.edu.in

NEET PG 2023 Last Date: नीट पीजी के लिए आवेदन का आज आखिरी दिन, जल्दी करें अप्लाई

Sun, 12 Feb 2023 12:08 PM IST
सौरभ पांडेय एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली
एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली Published by: सौरभ पांडेय Updated Sun, 12 Feb 2023 12:08 PM IST
सार

NEET PG 2023: नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन करने का आज आखिरी दिन है।

विज्ञापन
NEET PG 2023 registration last date today know how to apply online at nbe.edu.in
NEET PG - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2023 Registrations Last Date: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS)  आज यानी 12 जनवरी 2023 को नीट पीजी (NEET PG 2023) के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया समाप्त कर रहा है। जिन उम्मीदवारों ने अभी तक आवेदन न किया हो उनके पास आज तक ही मौका है। वे आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन


 

बता दें कि एनबीई ने हाल ही में पंजीकरण विंडो को फिर से खोला है, क्योंकि उम्मीदवारों ने अपनी इंटर्नशिप पूरी करने के लिए समय-सीमा में विस्तार का अनुरोध किया था। जिसके बाद पंजीकरण विंडो 09 फरवरी को फिर से खोल दी गई थी। आवेदन करने की समय सीमा आज 12 फरवरी, 2023 को समाप्त हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदवार ध्यान रखें कि समय सीमा के बाद कोई भी आवेदन जमा नहीं किया जाएगा। इंटर्नशिप कट ऑफ अब 11 अगस्त, 2023 तक है और जो उम्मीदवार वर्तमान में अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं, उन्हें जल्द से जल्द आवेदन भरना होगा और जमा करना होगा।
विज्ञापन

नीट पीजी शैक्षणिक सत्र 2023-24 के लिए विभिन्न MD/MS और PG डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एकल प्रवेश परीक्षा के रूप में निर्धारित पात्रता-सह-रैंकिंग परीक्षा है। भारत में चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश पाने के इच्छुक विदेशी नागरिकों के लिए भी नीट पीजी अनिवार्य है।

इससे पहले लोकसभा में केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने कहा था कि NEET PG 2023 को स्थगित नहीं किया जाएगा। COVID-19 महामारी के कारण शैक्षणिक कैलेंडर में किसी और देरी से बचने के लिए परीक्षा स्थगित नहीं की जाएगी। NEET PG 2023 परीक्षा 05 मार्च, 2023 को आयोजित होने वाली है। उल्लेखनीय है कि स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय, MoHFW ने पहले ही इंटर्नशिप की समय सीमा 30 जून से बढ़ाकर 11 अगस्त, 2023 कर दी थी। 

NEET PG 2023 के लिए पंजीकरण करने की प्रक्रिया

  1.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    उम्मीदवार एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    NEET PG 2023 सेक्शन में जाएं और एप्लिकेशन लिंक पर क्लिक करें।
  3.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    पंजीकरण लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण पूरा करें।
  4.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अपना आवेदन पत्र भरें और दस्तावेज अपलोड करें।
  5.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    अब आवेदन शुल्क का भुगतान करें और जमा करें।
  6.                                                                                                                                  
                                                    
    
                                                                                                                                     
                                                    डाउनलोड करें और भविष्य के संदर्भ के लिए एक प्रिंट आउट कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed