फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2023 Cut Off Score Released at nbe.edu.in; NEET PG 2023 Results Declared

NEET PG 2023 Cut Off: नीट पीजी कट ऑफ जारी, यहां जानें पिछले साल से किस श्रेणी में कितनी ज्यादा?

Tue, 14 Mar 2023 09:46 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Tue, 14 Mar 2023 09:46 PM IST
सार

NEET PG Result Cut-Off 2023 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2023) का कैटेगरी वाइज कट ऑफ स्कोर जारी कर दिया है।

विज्ञापन
NEET PG 2023 Cut Off Score Released at nbe.edu.in; NEET PG 2023 Results Declared
NEET PG Cut-Off 2023 - फोटो : NBEMS

विस्तार

NEET PG Result Cut-Off 2023 Out: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG 2023) का कैटेगरी वाइज कट ऑफ स्कोर जारी कर दिया है। नीट पीजी 2023 का परिणाम मंगलवार, 14 मार्च को घोषित किया गया था।

विज्ञापन

शैक्षणिक वर्ष 2023-24 के लिए एमडी/ एमएस/ पीजी डिप्लोमा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों के लिए कंप्यूटर आधारित परीक्षा (सीबीटी) के रूप में पांच मार्च को नीट पीजी 2023 का आयोजन किया गया था। जिन उम्मीदवारों ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 में भाग लिया था वे अपने रिजल्ट natboard.edu.in और nbe.edu.in पर जाकर चेक कर सकते हैं।  

विज्ञापन

NEET PG में 2.90 लाख चिकित्सा स्नातक हुए थे शामिल

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से रविवार, पांच मार्च, 2023 को राष्ट्रीय पात्रता-सह-प्रवेश परीक्षा-स्नातकोत्तर (नीट पीजी 2023) आयोजित की गई थी। NEET PG 2023 परीक्षा में देश भर के विभिन्न स्थानों पर लगभग 2.90 लाख चिकित्सा स्नातकों ने भाग लिया था। पीजी उम्मीदवारों के लिए इंटर्नशिप पूरी करने की समय-सीमा 11 अगस्त तक बढ़ा दी गई है और काउंसलिंग सितंबर में शुरू होने की उम्मीद है। 

 यह भी पढ़ें : NEET PG 2023 Results Out: नीट पीजी 2023 परिणाम रिकॉर्ड नौ दिन में जारी, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने दी बधाई

NEET PG 2022 बीते साल यह था Cut-Off स्कोर

बीते साल, नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBE/NBEMS) की ओर से नीट पीजी का परिणाम जारी करने के साथ, नीट पीजी 2022 की कट ऑफ भी जारी की थी। बीते साल जहां सामान्य/ ईडब्ल्यूएस श्रेणी के लिए नीट पीजी 2022 कट ऑफ स्कोर 800 में से 275 रहा था। वहीं, एससी/ एसटी/ ओबीसी (पीडब्ल्यूडी सहित) के लिए कट ऑफ 245 थी, और यह अनारक्षित व सामान्य वर्ग के पीडब्ल्यूडी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए कट ऑफ 260 रही थी।   

 

विज्ञापन

NEET PG Result CutOff 2023 यह है श्रेणी वार कट-ऑफ अंक

 

NEET PG Result CutOff 2023

श्रेणी

न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड

कट-ऑफ स्कोर (800 में से)

सामान्य / ईडब्ल्यूएस 50वां पर्सेंटाइल 291
सामान्य पीडब्ल्यूबीडी 45वां पर्सेंटाइल 274
एससी/ एसटी/ ओबीसी (एससी/ एसटी/ ओबीसी के पीडब्ल्यूबीडी सहित) 40वां पर्सेंटाइल 257

 
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed