फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 Result Scorecard Available Check Steps to Download

NEET PG 2022 Result: नीट पीजी 2022 के स्कोरकार्ड जारी, यहां से ऐसे करें डाउनलोड

Wed, 08 Jun 2022 08:20 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 08 Jun 2022 08:20 PM IST
सार

NEET PG 2022 Scorecard Released: उम्मीदवारों को नीट पीजी 2022 परीक्षा के अपने संबंधित स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन
NEET PG 2022 Result Scorecard Available Check Steps to Download
नीट पीजी 2022 स्कोरकार्ड जारी - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET PG 2022 Scorecard: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंस (NBEMS) ने नीट पोस्ट ग्रेजुएट (NEET PG) 2022 स्कोरकार्ड अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिए हैं। वे सभी उम्मीदवार जो 2022 की NEET PG परीक्षा में उपस्थित हुए थे और योग्य घोषित किए गए थे, वे अपने स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं। नीट पीजी स्कोरकार्ड डाउनलोड करने का लिंक nbe.edu.in पर सक्रिय कर दिया गया है। उम्मीदवारों को नीट पीजी 2022 परीक्षा के अपने संबंधित स्कोरकार्ड तक पहुंचने के लिए यूजर आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल्स की जरूरत पड़ेगी। 

विज्ञापन

नीट पीजी 2022 स्कोरकार्ड की ऐसे करें जांच

एक बार जब उम्मीदवार NEET PG 2022 परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड कर लेते हैं, तो उन्हें उस पर उल्लेखित निम्नलिखित विवरणों की जांच करनी चाहिए। संबंधित विवरण में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है तो उम्मीदवार एनबीई से संपर्क कर सकते हैं। 

  • उम्मीदवार का नाम
  • उम्मीदवार की जन्म तिथि
  • उम्मीदवार का रोल नंबर
  • उम्मीदवार आरक्षण वर्ग श्रेणी
  • उम्मीदवार द्वारा प्राप्त अंक
  • सही और गलत प्रतिक्रियाओं की संख्या
  • उम्मीदवार की रैंक

 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG 2022: स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के आसान स्टेप्स

नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए अपने संबंधित स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को नीचे उल्लेखित चरण-दर-चरण प्रक्रिया का पालन करना चाहिए।

  1. उम्मीदवार सबसे पहले एनबीई की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  2. 'NEET PG 2022' पढ़ने वाले टैब पर क्लिक करें।
  3. फिर अपने वैध क्रेडेंशियल जैसे यूजर आईडी और पासवर्ड के माध्यम से आवेदक पोर्टल पर लॉगिन करें।
  4. इसके बाद, 'सबमिट' पर क्लिक करें।
  5. यहां अब नीट पीजी 2022 स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
  6. उपरोक्त सभी विवरणों को अच्छी तरह से जांचें और अपने डिवाइस पर स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
  7. भविष्य के संदर्भ के लिए इसकी हार्ड कॉपी प्राप्त करें।

 

विज्ञापन

NEET PG 2022 जल्द जारी होगा काउंसलिंग शेड्यूल

मेडिकल उम्मीदवारों की स्नातकोत्तर परीक्षा के लिए स्कोरकार्ड जारी होने के बाद, मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (MCC) योग्य उम्मीदवारों के लिए काउंसलिंग राउंड आयोजित करेगी। एमसीसी जल्द ही काउंसलिंग राउंड के आयोजन की तारीखें अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर सूचना विवरणिका के साथ जारी करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed