फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2022 registration starts candidates can apply for the entrance exam at nbe.edu.in

NEET PG 2022: नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन शुरू, यहां मिलेगी डिटेल

Sat, 15 Jan 2022 05:37 PM IST
राहुल मानव एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: राहुल मानव Updated Sat, 15 Jan 2022 05:37 PM IST
सार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शनिवार से नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर  कर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2022 registration starts candidates can apply for the entrance exam at nbe.edu.in
NEET PG 2022 - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

राष्ट्रीय आयुर्विज्ञान परीक्षा बोर्ड (एनबीईएमएस) ने शनिवार से नीट पीजी, 2022 परीक्षा के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। उम्मीदवार ऑनलाइन पंजीकरण 4 फरवरी, 2022 तक आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर  कर सकते हैं। इसकी परीक्षा 12 मार्च, 2022 को आयोजित की जाएगी। इच्छुक अभ्यर्थी वेबसाइट पर जाकर नीट पीजी 2022 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया के लिंक पर क्लिक करते हुए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। छात्रों को पंजीकरण, परीक्षा तिथि व अन्य जानकारियां ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध कराई गई है। उम्मीदवार अपने आवेदन प्रक्रिया को अच्छी तरह से जांच करते हुए पूरा करें। सभी जानकारियों को अच्छी तरह से पढ़कर फिर आवेदन करें।

विज्ञापन


NEET PG 2022 की महत्वपूर्ण तिथियां

  • नीट पीजी 2022 ऑनलाइन पंजीकरण शुरू होने की तिथि -15 जनवरी, 2022
  • नीट पीजी 2022 ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि - 4 फरवरी, 2022
  • नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र में सुधार प्रक्रिया शुरू होने की तिथि - 8 फरवरी, 2022
  • नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र में सुधार खत्म होने की तिथि - 11 फरवरी, 2022
  • फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान के संपादन के लिए अंतिम विंडो शुरू होने की तिथि - 24 फरवरी, 2022
  • फोटो, हस्ताक्षर, अंगूठे के निशान के संपादन के लिए अंतिम विंडो के खत्म होने की तिथि - 27 फरवरी, 2022
  • नीट पीजी 2022 के प्रवेश पत्र जारी होने की तिथि - 7 मार्च, 2022
  • नीट पीजी 2022 की परीक्षा तिथि - 12 मार्च, 2022
  • नीट पीजी परिणाम 2022 जारी होने की तिथि - 31 मार्च, 2022 तक

विज्ञापन
विज्ञापन


NEET PG 2022 के लिए ये है पंजीकरण शुल्क

सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट पीजी 2022 परीक्षा के लिए आवेदन शुल्क 4,250 रुपये रुपये है। जबकि एससी, एसटी और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों के लिए आवेदन शुल्क 3,250 रुपये है।

विज्ञापन

NEET PG 2022 के लिए ऐसे करें पंजीकरण

  • उम्मीदवार परीक्षा पोर्टल nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब होमपेज पर नीट पीजी परीक्षा 2022 के लिए लिंक देखें।
  • नीट पीजी परीक्षा 2022 के उपलब्ध लिंक पर क्लिक करें।
  • अब पंजीकरण के लिए एक नया पेज खुल जाएगा।
  • अपनी जानकारियों पोर्टल पर खुद लिखकर खुद को पंजीकृत करें।
  • अब ऑनलाइन पोर्टल पर पंजीकरण विवरण के अनुसार लॉग इन करें।
  • नीट पीजी 2022 के लिए आवेदन पत्र स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • आवश्यक विवरण भरें, सत्यापित करें और दर्ज करें।
  • फोटोग्राफ, हस्ताक्षर और अंगूठे के निशान के लिए सहायक दस्तावेज और तस्वीर अपलोड करें।
  • अब नीट परीक्षा शुल्क का भुगतान करें।
  •  पोर्टल पर फॉर्म जमा करें और उसे डाउनलोड कर लें।
  • अब आवेदन पत्र का प्रिंट आउट निकाल लें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed