फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2021: Registration and Edit window opened again, check details here

नीट पीजी 2021: अभ्यर्थी 20 अगस्त तक कर सकते हैं अप्लाई, फिर से खुली आवेदन व एडिट विंडो

Tue, 17 Aug 2021 02:17 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Tue, 17 Aug 2021 02:17 PM IST
सार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने नीट पीजी 2021 के लिए पंजीकरण विंडो और एडिट विंडो फिर से खोल दी गई है।

विज्ञापन
NEET PG 2021: Registration and Edit window opened again, check details here
NEET PG 2021 Exam - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (एनबीई) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर एक महत्वपूर्ण अधिसूचना जारी की है। इसके मुताबिक एनबीई ने नीट पीजी 2021 के लिए पंजीकरण विंडो और एडिट विंडो फिर से खोल दी गई है। इच्छुक अभ्यर्थी 20 अगस्त, 2021 तक नीट पीजी 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं। जिन्होंने आवेदन पत्र जमा कर दिया है वे 20 अगस्त तक अपने आवेदन पत्र में सुधार कर सकते हैं। बता दें कि एनबीई 11 सितंबर, 2021 को नीट पीजी 2021 परीक्षा आयोजित करने जा रहा है। 

विज्ञापन

एनबीई नीट पीजी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

चरण 1: आधिकारिक वेबसाइट यानी nbe.edu.in पर जाएं।
चरण 2: होमपेज पर, नीट पीजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
चरण 3: अब, 'पंजीकरण' लिंक पर क्लिक करें।
चरण 4: यूजर आईडी और पासवर्ड बनाने के लिए पंजीकरण विवरण भरें।
चरण 5: लॉग इन करें और आवेदन करें।
चरण 6: आवेदन शुल्क का भुगतान करें और सबमिट विकल्प पर क्लिक करें।
चरण 7: भविष्य के संदर्भ के लिए अपने आवेदन पत्र का प्रिंटआउट लें।

तदनुसार, इच्छुक अभ्यर्थी जो 21 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2021 तक अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं, और एनईईटी-पीजी 2021 के सूचना बुलेटिन में निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, इस विंडो के दौरान आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन

जिन अभ्यर्थियों ने नीट-पीजी 2021 परीक्षा के लिए पहले ही पंजीकरण करा लिया था, वे चाहें तो इस विंडो के दौरान अपनी श्रेणी और ईडब्ल्यूएस स्थिति बदल सकते हैं। हालांकि, विंडो आवेदन पत्र में पहले से प्रदान की गई किसी भी अन्य जानकारी में परिवर्तन की अनुमति नहीं है। एडिट विंडो 16 अगस्त को दोपहर 3 बजे से खुलेगी और 20 अगस्त को रात 11:55 बजे बंद हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed