फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2021: Registration and Edit window last date extended, check details here

नीट पीजी 2021: फिर बढ़ी आवेदन करने की अंतिम तिथि, अभ्यर्थी अब इस तिथि तक कर सकते हैं अप्लाई

Fri, 20 Aug 2021 10:51 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 20 Aug 2021 10:51 AM IST
सार

अभ्यर्थी एनअीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
NEET PG 2021: Registration and Edit window last date extended, check details here
NEET PG 2021 - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) ने नीट पीजी 2021 पंजीकरण और एडिट विंडो को 25 अगस्त, 2021 तक बढ़ा दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने अभी भी राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए खुद को पंजीकृत नहीं किया है, वे एनअीई की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। 

विज्ञापन

एनबीई ने जारी की अधिसूचना
एनबीई द्वारा आधिकारिक वेबसाइट पर जारी अधिसूचना में लिखा गया है कि नीट-पीजी 2021 के लिए पंजीकरण विंडो और एडिट विंडो, जैसा कि एनबीईएमएस नोटिस दिनांक 6 अगस्त, 2021 के तहत खोला गया है, 25 अगस्त, 2021 (11:55 बजे) तक बढ़ा दिया गया है।

विज्ञापन

इन विवरणों में कर सकते हैं बदलाव
नीट-पीजी 2021 परीक्षा के लिए पहले से पंजीकृत अभ्यर्थियों द्वारा एडिट विंडो का उपयोग किया जा सकता है, यदि वे ऐसा करना चाहते हैं तो इस विंडो के दौरान अपनी श्रेणी और ईडब्ल्यूएस स्थिति बदल सकते हैं। बता दें कि आवेदन पत्र में पहले से प्रदान की गई किसी अन्य जानकारी में परिवर्तन की अनुमति नहीं है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट पीजी 2021: अभ्यर्थी ऐसे कर सकते हैं आवेदन

• एनबीई की आधिकारिक साइट nbe.edu.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध नीट पीजी 2021 लिंक पर क्लिक करें।
• नया पंजीकरण लिंक दबाएं और पंजीकरण विवरण भरें।
• आवेदन पत्र भरें और आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
• एक बार हो जाने के बाद सबमिट पर क्लिक करें।
• आगे की जरूरत के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

सितंबर तक इंटर्नशिप पूरी करने वाले भी कर सकते हैं आवेदन
उम्मीदवार जो 1 जुलाई, 2021 से 30 सितंबर, 2021 के दौरान अपनी इंटर्नशिप पूरी कर रहे हैं और नीट-पीजी 2021 के सूचना बुलेटिन में निर्धारित अन्य सभी मानदंडों को पूरा कर रहे हैं, वे इस विंडो के दौरान नीट-पीजी 2021 के लिए आवेदन कर सकते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed