फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET PG 2021 Exam Date NBE Released NEET PG 2021 Exam Date Exam Will Be Held Online On 18th April

NEET PG 2021 : नीट पीजी परीक्षा का टाइमटेबल जारी, अप्रैल में ऑनलाइन होगी परीक्षा

Fri, 15 Jan 2021 01:48 PM IST
Devesh Devesh एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Devesh Devesh Updated Fri, 15 Jan 2021 01:48 PM IST
विज्ञापन
NEET PG 2021 Exam Date NBE Released NEET PG 2021 Exam Date Exam Will Be Held Online On 18th April
NEET PG 2021 Exam Date Released - फोटो : अमर उजाला

नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन (NBE) ने विभिन्न मेडिकल कॉलेजों में नए सत्र के दाखिलों के लिए नेशनल एलिजिबिलिटी कम एंट्रेंस टेस्ट  (NEET) फॉर पोस्ट ग्रेजुएट  (PG) 2021 की परीक्षा की तारीख घोषित कर दी है। एनबीई ने परीक्षा की तारीख की घोषणा करते हुए जानकारी दी कि परीक्षा का आयोजन 18 अप्रैल, 2021 को किया जाएगा।

विज्ञापन


गौरतलब है कि पिछले साल वैश्विक संक्रामक महामारी कोविड-19 के संक्रमण प्रसार को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन के कारण नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन ने NEET PG 2021 को स्थगित कर दिया था। तब से ही इस परीक्षा का आयोजन जल्द होने का अनुमान लगाया जा रहा है। वहीं, मेडिकल कॉलेजों के स्नातकोत्तर पाठ्यक्रमों में दाखिले के इच्छुक विद्यार्थी लंबे समय से परीक्षा की तारीखों की घोषणा होने की प्रतीक्षा कर रहे थे। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति पद से हटने के बाद भी ट्रंप को मानने पड़ेंगे ये सख्त नियम
विज्ञापन
विज्ञापन


NEET PG 2021 परीक्षा में शामिल होने के लिए, स्नातकोत्तर चिकित्सा पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 जून, 2021 को या उससे पहले इंटर्नशिप पूरा करना होगा और अन्य आवश्यक पात्रता मानदंडों को भी पूरा करना होगा। नीट पीजी 2021 की तारीखों की घोषणा करते हुए एनबीई ने यह भी कहा कि बोर्ड एनएमसी और स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के परामर्श से नीट पीजी परीक्षा की तारीख को संशोधित या स्थगित कर सकता है। एनबीई के अनुसार, NEET PG विवरणिका और NEET PG 2021 आवेदन पत्र के बारे में जानकारी nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जल्द ही जारी की जाएगी।

यह भी पढ़ें : Success Story: मजबूत इच्छाशक्ति ने छाताबाद की रैना को बना दिया बस्तर की सहायक जिलाधिकारी 

18 अप्रैल, 2021 को होगी परीक्षा 
एनएमसी यानी नेशनल मेडिकल काउंसिल ने परीक्षा की तारीखों की घोषणा के संबंध में बीते 07 जनवरी को हितधारकों के साथ विचार-विमर्श किया था। इस दौरान NEET PG 2021 18 अप्रैल 2021 को आयोजित किए जाने का फैसला लिया गया। गौरतलब है कि नीट पीजी 2021 देश भर के विभिन्न केंद्रों में ऑनलाइन मोड में देशभर में विभिन्न केंद्रों पर आयोजित की जाएगी।  
                                                                          
ये हैं पात्रता मापदंड : 

  • मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया (MCI) द्वारा मान्यता प्राप्त संस्थान द्वारा जारी किए गए उम्मीदवारों के पास मान्यता प्राप्त MBBS डिग्री होनी चाहिए।
  • उम्मीदवारों के पास एमसीआई या राज्य चिकित्सा परिषद द्वारा जारी अतंरिम या स्थायी पंजीकरण प्रमाणपत्र भी होना चाहिए।
  • NEET PG 2021 के इच्छुक उम्मीदवारों को 30 जून, 2021 को या उससे पहले अपनी अनिवार्य एक साल की इंटर्नशिप पूरी करनी चाहिए।
यह भी पढ़ें : आलीशान और अभेद्य किले से कम नहीं हैं इन लोगों के विमान, जानिए क्या है खास
यह भी पढ़ें : इन हस्तियों ने युवावस्था में ऐसे ली थी प्रेरणा और गाड़ दिए सफलता के झंडे
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed