NEET PG 2020: आवेदन आज से शुरू, यहां मिलेगा सीधा लिंक
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा(NEET)-पीजी 2020 के लिए आवेदन 1 नवंबर 2019 से शुरू हो चुके हैं। इच्छुक उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 21 नवंबर 2019 है। परीक्षा का आयोजन 5 जनवरी 2020 को किया जाएगा। परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी।
परीक्षा शुल्क :
- सामन्य और अन्य पिछड़ा वर्ग के उम्मीदवारों के लिए 3750 रुपये
- अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को 2750 रुपए
- फीस का भुगतान क्रेडिट कार्ड/डेबिट कार्ड या नेट बैंकिंग से करना होगा।
योग्यता :
नीट परीक्षा के लिए न्यूनतम योग्यता एमबीबीएस डिग्री है।
परीक्षा में शहरों का आवंटन पहले आओ पहले पाओ के आधार पर किया जाएगा, यानी अगर आपको परीक्षा के लिए अपनी पसंद के शहर का चयन करना है तो पहले आवेदन करना जरूरी है। परीक्षा के परिणामों की घोषण 31 जनवरी 2020 को की जाएगी। मीडिया रिपोर्टस के अनुसार साइट पर ज्याद ट्रैफिक होने के कारण वेबसाइट स्लो चल रही है। अगर उम्मीदवार परीक्षा के लिए आवेदन करना चाहते हैं,तो कुछ समय के बाद दोबारा कोशिश करें।
नीट परीक्षा का अधिकारिक नोटिफिकेशन देखनें के लिए यहां क्लिक करें।
ऑनलाइन आवेदन करने के लिए यहां क्लिक करें।
कमेंट
कमेंट X