फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS Result 2022 declared on nbe.edu.in check result and cut off here

NEET MDS Result 2022: नीट एमडीएस परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां देखें श्रेणीवार दाखिला कट ऑफ

Fri, 27 May 2022 09:11 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Fri, 27 May 2022 09:11 PM IST
सार

NEET MDS Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) एमडीएस 2022 के परिणाम शुक्रवार, 27 मई को ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है।

विज्ञापन
NEET MDS Result 2022 declared on nbe.edu.in check result and cut off here
नीट एमडीएस 2022 - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

NEET MDS Result 2022: राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड (एनबीई) की ओर से राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) एमडीएस 2022 के परिणाम शुक्रवार, 27 मई को ऑनलाइन घोषित कर दिया गया है। उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in और natboard.edu.in पर अपना नीट एमडीएस स्कोर ऑनलाइन देख सकते हैं। नीट एमडीएस परीक्षा के परिणाम, कट ऑफ डाउनलोड करने के लिए स्टेप्स और प्रक्रिया साझा की गई है।

विज्ञापन

 

NEET MDS 2022: दो मई को हुई थी परीक्षा 

नीट एमडीएस 2022 की परीक्षा दो मई को आयोजित की गई थी। परीक्षा के लिए परिणाम अब ऑनलाइन जारी हो चुके हैं। उम्मीदवार ध्यान दें कि नीट एमडीएस 2022 के स्कोर कार्ड दो जून को जारी किए जाएंगे। एनबीई की ओर से उन उम्मीदवारों की सूची उपलब्ध करवा दी गई है जिन्होंने योग्यता परीक्षा को क्वालीफाई कर लिया है। नीट एमडीएस रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवार नीचे दी गई चरण-दर-चरण प्रक्रिया का अनुसरण कर सकते हैं।  
 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET MDS 2022: श्रेणीवार क्वालीफाइंग और कट ऑफ स्कोर

सामान्य या अनारक्षित वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 50 फीसदी हैं और कट ऑफ स्कोर 263 रहा है। वहीं, अनुसूचित जाति/ अनुसूचित जनजाति/ ओबीसी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 40 फीसदी और कट ऑफ स्कोर 227 रहा है। जबकि अनारक्षित पीडब्ल्यूडी वर्ग के उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम क्वालीफाइंग अंक 45 फीसदी और कट ऑफ स्कोर 245 रहा है। 
 

विज्ञापन

NEET MDS Result 2022: ऐसे करें चेक

उम्मीदवारों को सबसे पहले राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट - nbe.edu.in और natboard.edu.in पर जाना होगा।
होम पेज पर NEET MDS टैब पर क्लिक करें और फिर Results लिंक पर क्लिक करें। 
परिणाम की जांच करने के लिए अपना लॉगिन आईडी विवरण दर्ज करें।
आपका नीट एमडीएस परिणाम 2022 आपकी स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
भविष्य के संदर्भों के लिए एक प्रति डाउनलोड करें और प्रिंट करें।
 

NEET MDS कोटावार सीटों के लिए योग्यता सूची अलग से जारी होगी

राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड ने नीट एमडीएस परिणाम 2022 अधिसूचना में कहा है कि अखिल भारतीय की 50 फीसदी सीटों के लिए योग्यता की स्थिति अलग से घोषित की जाएगी। राज्य कोटा सीटों के लिए अंतिम योग्यता सूची/ श्रेणीवार मेरिट सूची राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा उनकी योग्यता/ पात्रता राज्य के मानदंड, लागू दिशा-निर्देश और आरक्षण नीति के अनुसार तैयार की जाएगी। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे आगे की प्रक्रिया के अपडेट के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।   

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed