फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET MDS 2021: MCC started registration process from today, candidates can fill choice till 24 august

नीट एमडीएस 2021: एमसीसी ने आज से शुरू की आवेदन प्रक्रिया, 24 अगस्त तक कर सकते हैं च्वाइस फिलिंग

Fri, 20 Aug 2021 09:54 AM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Fri, 20 Aug 2021 09:54 AM IST
सार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने राउंड 1 के लिए 20 अगस्त से 24 अगस्त तक नीट एमडीएस 2021 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। 

विज्ञापन
NEET MDS 2021: MCC started registration process from today, candidates can fill choice till 24 august
NEET MDS 2021 - फोटो : PTI

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर अधिसूचना जारी कर 20 अगस्त से नीट एमडीएस 2021 के लिए काउंसलिंग पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। एमडीएस काउंसलिंग सत्र के लिए अभ्यर्थियों को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन करना होगा। अभ्यर्थी इसके लिए एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जा सकते हैं।

विज्ञापन

24 अगस्त तक कर सकते हैं आवेदन
राउंड 1 पंजीकरण प्रक्रिया 24 अगस्त 2021 को समाप्त होगी। पंजीकरण प्रक्रिया की च्वाइस फिलिंग या लॉकिंग 21 अगस्त से 24 अगस्त 2021 तक की जाएगी। सीट आवंटन की प्रक्रिया 25 अगस्त से 26 अगस्त 2021 तक की जाएगी और परिणाम 27 अगस्त, 2021 को उपलब्ध होगा। उम्मीदवार 28 अगस्त से 1 सितंबर, 2021 तक कॉलेज में रिपोर्ट कर सकते हैं।

विज्ञापन

नीट एमडीएस 2021: काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन के लिए आवेदन कैसे करें
उम्मीदवार नीचे दिए गए इन आसान चरणों का पालन करके काउंसलिंग सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं।

• एमसीसी की आधिकारिक साइट mcc.nic.in पर जाएं।
• होम पेज पर उपलब्ध नीट एमडीएस 2021 लिंक पर क्लिक करें।
• लॉगिन विवरण दर्ज करें और आवेदन पत्र भरें।
• एक बार हो जाने के बाद, आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
• सबमिट पर क्लिक करें और आपका आवेदन जमा कर दिया गया है।
• पुष्टिकरण पृष्ठ डाउनलोड करें और आगे की आवश्यकता के लिए उसी की एक हार्ड कॉपी अपने पास रखें।

दस्तावेज सत्यापन व शुल्क जमा प्रक्रिया
उम्मीदवारों को दस्तावेज़ सत्यापन से गुजरना होगा और शुल्क जमा करना होगा। ऐसा करने में विफल रहने पर, अगले दौर के लिए अपनी सीट को ओपन रखने की अनुमति दी जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed