फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Neet jee 2021: nta made changes in tie breaking policy, read here

नीट, जेईई 2021: एनटीए ने किया टाई ब्रेकिंग पॉलिसी में बदलाव, एक रैंक पर होंगे कई टॉपर्स

Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
वर्तिका तोलानी एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: वर्तिका तोलानी Updated Thu, 26 Aug 2021 03:33 PM IST
सार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेंस 2021 और नीट 2021 की टाई ब्रेकिंग पॉलिसी में बड़ा बदलाव किया है। 

विज्ञापन
Neet jee 2021: nta made changes in tie breaking policy, read here
nta - फोटो : social media

विस्तार

नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने इस साल राष्ट्रीय स्तर की मेडिकल और इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा में एक बड़ा बदलाव किया है। इंजीनियरिंग के लिए ज्वाइंट एंट्रेंस एग्जामिनेशन (जेईई) मेन 2021 और मेडिकल के लिए राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2021 की रैंक लिस्ट में अधिक उम्र के अभ्यर्थियों को प्राथमिकता देने के प्रावधान हटा दिया है। दोनों परीक्षाओं के सूचना ब्रोशर में टाई ब्रेकर के लिए उम्मीदवारों की उम्र को मानदंड के रूप में उल्लेख नहीं किया गया है। बता दें कि नीट 2020 में, टॉपर निर्धारित करने के लिए आयु मानदंड का उपयोग किया गया था क्योंकि दो छात्रों ने 720 में से 720 अंक प्राप्त किए थे।

विज्ञापन

यह है जेईई मेन की टाई ब्रेकिंग पॉलिसी

दरसल, जेईई मेन और एनईईटी की रैंक सूची तैयार करने के लिए, एनटीए एक टाई-ब्रेकिंग नीति का उपयोग करता है ताकि दो उम्मीदवारों को समान रैंक न दी जाए। 

2020 में, जेईई मेन इंजीनियरिंग पेपर के लिए टाई-ब्रेकिंग विधि इस प्रकार थी - गणित में उच्च एनटीए स्कोर वाले अभ्यर्थियों को वरीयता दी जाएगी, इसके बाद भौतिकी और रसायन विज्ञान में एनटीए स्कोर को देखा जाएगा। यदि टाई को स्तिथि बनी रहती है, तो काम नेगेटिव अंक वाले अभ्यर्थी को प्राथमिकता दी जाएगी, इसके बाद आयु में बड़े उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। बी आर्क और बी प्लानिंग पेपर के लिए भी इसी तरह के तरीकों का इस्तेमाल किया गया था। हालांकि, 2021 में टाई-ब्रेकिंग के मानदंड के रूप में अधिक उम्र को हटा दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

नीट 2021 में क्या होगी टाई ब्रेकिंग पॉलिसी
इसी तरह नीट 2021 में दो छात्रों के बीच टाई होने पर यह होगी पॉलिसी: इसमें पिछले साल की तरह उम्मीदवार की उम्र का जिक्र नहीं है। नीट 2020 में, ओडिशा के सोयब आफताब और उत्तर प्रदेश की आकांक्षा सिंह ने 720 में से 720 अंक हासिल किए थे, लेकिन सोयब को उनकी अधिक उम्र के कारण पहला रैंक दिया गया था। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कथित तौर पर कहा था कि वह आकांक्षा सिंह को संयुक्त टॉपर घोषित करने के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी को लिखेंगे। तुम्माला स्निकिता, विनीत शर्मा और अमरीशा खेतान ने नीट 2020 में 715 अंक हासिल किए थे, लेकिन इसी कारण से, समान अंक प्राप्त करने के बावजूद उम्मीदवारों को अलग-अलग रैंक दी गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed