फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET is mandatory for BDS from foreign colleges

एमबीबीएस के बाद अब विदेश से बीडीएस करने के लिए भी नीट पास करना अनिवार्य

Fri, 19 Oct 2018 04:58 AM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 19 Oct 2018 04:58 AM IST
विज्ञापन
NEET is mandatory for BDS from foreign colleges

दंत चिकित्सा में अपना भविष्य देख रहे विद्यार्थियों को अब विदेश में बीडीएस करने के लिए भी नीट परीक्षा देना अनिवार्य होगा। भारतीय दंत परिषद (डीसीआई) ने विदेश में बीडीएस और पीजी डिग्री लेने से पहले नीट पास करना जरूरी कर दिया है। इसके लिए परिषद ने हाल ही में स्क्रीनिंग टेस्ट अधिनियम-2009 में अहम बदलाव किए हैं, जिन्हें परिषद ने तत्काल लागू भी कर दिया है।

विज्ञापन


अभी तक हजारों विद्यार्थी हर वर्ष विदेश में जाकर यूजी या पीजी डेंटल डिग्री कर वापस आकर स्क्रीनिंग टेस्ट देकर लाइसेंस के साथ प्रैक्टिस कर सकते थे, लेकिन अब परिषद ने विदेश जाने से पहले नीट पास करने को अनिवार्य किया है। साथ ही नीट पास करने वाले को ही योग्यता प्रमाण पत्र देने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन


इस बारे में परिषद ने सभी दंत कॉलेजों, हेल्थ विवि और राज्य परिषदों को लिखित में नोटिस भी जारी कर दिया है। इतना ही नहीं, विदेश से वापस आकर उक्त विद्यार्थी को लिखित परीक्षा के जरिये स्क्रीनिंग टेस्ट भी देना बरकरार किया है। बताया जा रहा है कि इस सख्ती के बाद काफी हद तक विदेश में जाकर डिग्री लेने वालों की कमी देखने को मिलेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed