फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET Counselling mcc will conduct four rounds of counselling for All India Quota seats in NEET UG and PG 2021, resident doctors are still on strike

NEET Counselling: अखिल भारतीय कोटे के लिए अब चार राउंड में काउंसलिंग, दूसरी तरफ रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी

Sat, 18 Dec 2021 03:36 PM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Sat, 18 Dec 2021 03:36 PM IST
सार

NEET Counselling: इससे पहले एमसीसी काउंसलिंग के लिए केवल दो राउंड का आयोजन करती थी। इसके बाद रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा में स्थानांतरित कर दिया जाता था। इस कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे।

विज्ञापन
NEET Counselling mcc will conduct four rounds of counselling for All India Quota seats in NEET UG and PG 2021, resident doctors are still on strike
NEET Counselling - फोटो : Twitter

विस्तार

मेडिकल काउंसलिंग कमिटी (एमसीसी) द्वारा राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) पीजी और यूजी 2021 की अखिल भारतीय कोटा की सीटों पर काउंसलिंग के लिए अब कुल 4 राउंड का आयोजन किया जाएगा। इससे पहले एमसीसी काउंसलिंग के लिए केवल दो राउंड का आयोजन करती थी। इसके बाद रिक्त बची सीटों को राज्य कोटा में स्थानांतरित कर दिया जाता था। इस कारण कई छात्र प्रवेश से वंचित रह जाते थे। अब 4 राउंड के आयोजन होने से उम्मीदवारों को अखिल भारतीय कोटा सीटों पर प्रवेश के लिए अधिक मौके मिलेंगे।

विज्ञापन

इधर, रेजिडेंट डॉक्टरों की हड़ताल जारी
नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में जारी देरी के लिए लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है। काउंसलिंग में देरी के कारण देश भर में डॉक्टरों और छात्रों पर दवाब बढ़ता ही जा रहा है। इस कारण से रेजिडेंट डॉक्टरों ने फिर से हड़ताल शुरू कर दी है। उनकी मांग है कि नीट पीजी काउंसलिंग की प्रक्रिया जल्द से जल्द पूरी की जाए।  

दिल्ली में राम मनोहर लोहिया, सफदरजंग और लेडी हॉर्डिंगे अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टरों ने हड़ताल को फिर से शुरू कर दिया है। अस्पतालों में इमरजेंसी समेत सभी स्वास्थय सेवाएं रोक दी गई है। डॉक्टरों ने इस हड़ताल के पीछे अस्पतालों में कम डॉक्टर और नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में लगातार होती देरी को जिम्मेदार बताया है। डॉक्टरों की हड़ताल को फेडरेशन ऑफ रेसिडेंट डॉक्टर असोसिएशन (फोर्डा) का समर्थन प्राप्त है। 
 

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या कहते हैं डॉक्टर
हड़ताल करने वाले रेजिडेंट डॉक्टरों का कहना है कि कोविड-19 महामारी के कारण पहले से ही उन पर काम का बहुत अधिक बोझ है, अस्पताल पहले से ही कम डॉक्टर की समस्या से जूझ रहे हैं। इसके बाद नीट पीजी काउंसलिंग 2021 में देरी के कारण एक सत्र बर्बाद हो जाएगा। इससे उनपर और दवाब बढ़ेगा। 

25 अक्टूबर को शुरू होनी थी नीट पीजी की काउंसलिंग
नीट पीजी काउमसलिंग 25 अक्टूबर 2021 से शुरू होनी थी। लेकिन कुछ छात्र नीट में शुरू हुई दो आरक्षित श्रेणियों - 27 फीसद ओबीसी - नॉन क्रीमी लेयर और 10 फीसद गैर आरक्षित वर्गों के लिए शुरू हुई ईडब्ल्यूएस (आर्थिक रूप से कमजोर) के इस वर्ष लागू होने के खिलाफ उच्चतम न्यायालय चले गए थे। न्यायालय ने इस मामले का हल न निकलने तक काउंसलिंग पर रोक लगा दी। यह मामला अभी कोर्ट में विचाराधीन है और इस मामले की अगली सुनवाई 6 जनवरी 2022 को होनी है। इस कारण से अब तक काउंसलिंग की प्रक्रिया शुरू नहीं हो पाई है। 

विज्ञापन

आधा वर्ष बर्बाद, छात्र परेशान 
करियर के लिहाज से ऐसे कई मेडिकल के छात्रों में भी तनाव नजर आने लगा है। ऐसे कई छात्रों का कहना है कि उनका आधा वर्ष बर्बाद हो चुका है। 11 सितंबर 2021 को नीट की परीक्षा हुई थी। इसके परिणाम 28 सितंबर 2021 को आ गए थे। नतीजे आए हुए अब पूरे दो महीने गुजर चुके हैं। ऐसे में वह भी बहुत परेशान हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed