फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET application will be canceled if difference in Aadhaar and school records

आपने किया है NEET के लिए आवेदन तो जरूर पढ़ें ये खबर

Sat, 24 Feb 2018 09:29 PM IST
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 24 Feb 2018 09:29 PM IST
विज्ञापन
NEET application will be canceled if difference in Aadhaar and school records

एमबीबीएस और बीडीएस में दाखिला लेने के लिए नीट आवेदन पत्र भरने वाले छात्र ध्यान दें, अगर आधार और स्कूल के रिकॉर्ड में जन्मतिथि, पिता के नाम में अंतर पाया गया तो आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए यदि स्कूल और आधार में दर्ज रिकार्ड में अंतर है तो उसे पहले ठीक करवा लें।

विज्ञापन


क्योंकि आवेदन विंडो बंद होने के बाद उन्हें ठीक करने का मौका नहीं मिलेगा। वहीं, सीबीएसई ने हेल्पलाइन पर ओपन स्कूल बोर्ड मामले में जानकारी के लिए बार-बार फोन न करने की भी अपील की है।
विज्ञापन


मानव संसाधन विकास मंत्रालय के अधिकारियों के मुताबिक, नीट परीक्षा में आधार को अनिवार्य किया गया है, ताकि छात्र की डिटेल को क्रॉस चेक किया जा सके। हालांकि अभी तक नीट आवेदन पत्र भरने वाले कई छात्रों का रिकॉर्ड आधार और स्कूल की रिपोर्ट से मेल नहीं खाता है। इसलिए छात्रों से अपील की गयी है कि वे आधार और स्कूल में दर्ज डिटेल को वेरिफाई कर लें, क्योंकि कई आवेदन में जन्मतिथि, छात्र या पिता के नाम की स्पेलिंग, सर नेम में अंतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके चलते छात्र की डिटेल सॉफ्टवेयर वेरिफाई नहीं कर पा रहा है। इसके चलते ऐसे छात्रों का आवेदन रद्द हो सकता है। इसलिए जिन छात्रों के आधार व स्कूल रिकार्ड में अंतर है, ऐसे छात्र आवेदन विंडो बंद होने से पहले उसे ठीक करवा लें।


वहीं, सीबीएसई ने छात्रों से अपील की है कि वे नीट आवेदन संबंधी ही जानकारी हेल्पलाइन पर मांगें। छात्र और अभिभावक सीबीएसई हेल्पलाइन पर ओपन स्कूल बोर्ड छात्रों को नीट परीक्षा में बैठने की अनुमति मिली है या नहीं की जानकारी मांग रहे हैं। जबकि ओपन बोर्ड के छात्रों को नीट में बैठने की अनुमति रद्द करने का फैसला मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया का है। सीबीएसई सिर्फ परीक्षा आयोजित करता है, नियम नहीं बनाता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed