{"_id":"5f3a389d8ebc3e3c9f33728f","slug":"neet-and-jee-main-exams-to-be-held-on-time-supreme-court-dismisses-plea","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"JEE Main NEET Exam 2020: निर्धारित समय पर होगी नीट और जेईई मेन परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
JEE Main NEET Exam 2020: निर्धारित समय पर होगी नीट और जेईई मेन परीक्षा, सुप्रीम कोर्ट ने खारिज की याचिका
Mon, 17 Aug 2020 04:51 PM IST
Jaya Tripathi
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: Jaya Tripathi
Updated Mon, 17 Aug 2020 04:51 PM IST
विज्ञापन
जेईई नीट 2020
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
NEET and JEE Main Exams : इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) सितंबर में अपने निर्धारित शेड्यूल के मुताबिक होंगी। 17 अगस्त , 2020 को सुप्रीम कोर्ट ने नीट और जेईई मेन परीक्षा को स्थगित करने की मांग वाली याचिका को खारिज कर दिया है। उच्चतम न्यायालय के इस निर्णय से दोनोंं परीक्षाओं के आयोजन का रास्ता साफ हो गया है।
विज्ञापन
याचिका में कहा गया था कि कोरोना वायरस के बढ़ते संक्रमण के मामलों की वजह से सितंबर में होने वाली इंजीनियरिंग प्रवेश परीक्षा (जेईई) और मेडिकल प्रवेश परीक्षा (नीट) को टालने की मांग की गई थी। इस याचिका की सुनवाई जस्टिस अरुण मिश्रा की अगुवाई बेंच ने की। जेईई परीक्षा का आयोजन 1 सितंबर से 6 सितंबर तक तथा नीट परीक्षा का आयोजन 13 सितंबर को किया जाएगा।
विज्ञापन
याचिका कि सुनवाई के मध्य जेईई मेन के लाखों छात्रों को अपने प्रवेश पत्र का इंतजार है। एनटीए नोटिस के अनुसार प्रवेश पत्र को परीक्षा से 15 दिन पहले जारी किया जाना था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार ऐसे में संभावना जताई जा रही है कि आज या कल में प्रवेश पत्र कभी भी जारी किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
वहीं छात्रों के अभिभावकों की एक एसोसिएशन ने उच्चतम न्यायालय में याचिका दायर कर यह मांग की है कि सुप्रीम कोर्ट नेशनल टेस्टिंग एजेंसी को जेईई मेन और मेडिकल प्रवेश परीक्षा सितंबर में तय कार्यक्रम पर कराने का निर्देश दे।
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
कमेंट
कमेंट X