फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEET UG 2022 Exam Aspirant Demand for Exam Postpone PM Modi Intervention Know Student Hunger Strike Details in Hindi

NEET UG 2022: जोर पकड़ रही नीट यूजी टालने की मांग, भूख हड़ताल के लिए पीएम आवास कूच!

Wed, 06 Jul 2022 01:05 PM IST
देवेश शर्मा एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: देवेश शर्मा Updated Wed, 06 Jul 2022 01:05 PM IST
सार

NEET UG 2022: नीट यूजी परीक्षा 2022, 17 जुलाई को निर्धारित है। जिसे टालने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चल रहा है। कई छात्र परीक्षा स्थगित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
NEET UG 2022 Exam Aspirant Demand for Exam Postpone PM Modi Intervention Know Student Hunger Strike Details in Hindi
नीट यूजी 2022 परीक्षा टालने की मांग - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

Protest to Postpone  NEET UG 2022 : स्नातक स्तरीय चिकित्सा पाठ्यक्रमों में दाखिले के लिए होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा - स्नातक यानी नीट यूजी (NEET UG) 2022 को टालने की मांग लगातार जोर पकड़ रही है। नीट यूजी परीक्षा 2022, 17 जुलाई को निर्धारित है। जिसे टालने की मांग को लेकर सोशल मीडिया पर लगातार कैंपेन चल रहा है। कई छात्र परीक्षा स्थगित कराने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से दखल की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन


लेटेस्ट अपडेट के अनुसार, सोशल मीडिया पर जारी कैंपेन को लेकर एनटीए के महानिदेशक विनीत जोशी ने एक अहम बैठक में भाग लिया है। माना जा रहा है कि मामले में प्रधानमंत्री कार्यालय और केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय ने हस्तक्षेप किया है। जोशी बैठक के बाद एनटीए के ऑफिस गए हैं। संभवतया देर शाम तक कोई बड़ा फैसला आ सकता है।

विज्ञापन

दबाव और तनाव की स्थिति से गुजर रहे नीट उम्मीदवार

छात्रों का कहना है कि सीबीएसई और अन्य बोर्ड परीक्षाओं के आयोजन में देरी हुई है। ऐसे में एनटीए की ओर से नीट अंडर ग्रेजुएट परीक्षा के आयोजन में जल्दबाजी करना छात्र हित में नहीं है। इससे छात्रों पर अनावश्यक दबाव बन रहा है। कई छात्र तनाव की स्थिति से जूझ रहे हैं और इससे उनके अभिभावक एवं परिजन भी परेशान व चिंतित हैं। परिजनों का कहना है कि ऐसे में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से पिछले एक महीने से उनकी और छात्रों की मांग को अनसुना किया जाना निराशाजनक है। अब प्रधानमंत्री से ही दखल की उम्मीद है। 

छात्र, बोले- भूख हड़ताल ही आसरा, पीएम बनें सहारा

नीट यूजी परीक्षा को टालने की मांग को लेकर कई छात्रों ने सोशल मीडिया पर भूख हड़ताल करने को लेकर लगातार स्वास्थ्य मंत्री को चेता रहे थे। अब उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। उम्मीदवारों ने उम्मीद जताई है कि प्रधानमंत्री जरूर उनकी बात सुनेंगे।
 

विज्ञापन

इसके साथ ही नीट उम्मीदवारों ने स्पष्ट भी कर दिया है कि अगर प्रधानमंत्री मामले में दखल नहीं देंगे, तो वे भूख हड़ताल शुरू करेंगे। नीट उम्मीदवार परीक्षा 30 से 40 दिन टालने की मांग कर रहे हैं। छात्र संगठनों और छात्रों की ओर से नीट यूजी परीक्षा स्थगित करवाने को लेकर जेईई मेन परीक्षा टालने, बोर्ड एग्जाम टालने और काउंसलिंग टाले जाने का हवाला दिया जा रहा है। 


 


 



 

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed