{"_id":"6110b29f8ebc3e7266236f55","slug":"neet-2021-registration-window-closes-on-august-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"नीट रजिस्ट्रेशन 2021: कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, 12 सितंबर को है एग्जाम","category":{"title":"Education","title_hn":"शिक्षा","slug":"education"}}
नीट रजिस्ट्रेशन 2021: कल बंद हो जाएगी पंजीकरण विंडो, 12 सितंबर को है एग्जाम
Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
ललित फुलारा
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
Published by: ललित फुलारा
Updated Mon, 09 Aug 2021 10:31 AM IST
सार
नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी कि 10 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल तक हर हाल में अपना आवेदन कर लें।
विज्ञापन
NEET
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
NEET 2021: नेशनल मेडिकल एंट्रेंस एग्जाम 2021 की रजिस्ट्रेशन विंडो कल यानी कि 10 अगस्त को बंद हो जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने अभी तक नीट के लिए आवेदन नहीं किया है, वे कल तक हर हाल में अपना आवेदन कर लें। अभ्यर्थी आधिकारिक वेबसाइट ntaneet.nic.in के जरिए रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं। पंजीकरण करने के लिए अभ्यर्थियों को अपना व्यक्तिगत विवरण भरना होगा, दस्तावेज अपलोड करने होंगे और आखिर में शुल्क जमा करना होगा।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-कर्नाटक बोर्ड: आज जारी होगा 10वीं का रिजल्ट, ऐसे कर पाएंगे चेक
विज्ञापन
12 सितंबर को आयोजित होगी नीट की परीक्षा
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) नीट की परीक्षा का आयोजन 12 सितंबर को कराएगी। नीट के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को आवेदन पत्र को संपादित करने का मौका दिया जाएगा। नीट फॉर्म को एडिट करने का विकल्प पंजीकरण की समय सीमा के अगले दिन खुलेगा, जो कि 11 अगस्त है। इसके बाद अभ्यर्थी 14 अगस्त तक अपने फॉर्म में सुधार कर सकते हैं। नीट की परीक्षा पेन और पेपर मोड में आयोजित होगी।
विज्ञापन
इसे भी पढ़ें-एमपी बोर्ड: अगस्त में होगी विश्वविद्यालय के छात्रों की विशेष परीक्षा, 10वीं बोर्ड एग्जाम का भी होगा आयोजन
नीट परीक्षा का आयोजन मेडिकल पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। इस प्रवेश परीक्षा के जरिए अभ्यर्थियों को एमबीबीएस( MBBS), बीडीएस ( BDS) ,बीएएमएस ( BAMS), बीएसएमएस ( BSMS), बीयूएमएस ( BUMS) और बीएचएमएस ( BHMS) पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए किया जाता है। 2
कमेंट
कमेंट X