फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   NEE PG 2022 Admit Card Released on nbe.edu.in know how to download it here sarkari Exam

NEET PG Admit Card: नीट पीजी 2022 के लिए प्रवेश पत्र जारी, यहां देखें कैस करना है डाउनलोड

Mon, 16 May 2022 09:12 AM IST
सुभाष कुमार एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: सुभाष कुमार Updated Mon, 16 May 2022 09:12 AM IST
सार

NEET PG Admit Card: राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 का आयोजन इस साल 21 मई, 2022 को किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टरों के समूह ने परीक्षा को स्थगित करने की याचिका दी थी। हालांकि, कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी। 
 

विज्ञापन
NEE PG 2022 Admit Card Released on nbe.edu.in know how to download it here sarkari Exam
NEE PG 2022 Admit Card - फोटो : Social Media

विस्तार

NEET PG Admit Card 2022: नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर (NEET PG 2022) के लिए प्रवेश पत्र को जारी कर दिया है। इसे ऑनलाइन माध्यम से जारी किया गया है। जिन उम्मीदवारों ने इस बार नीट पीजी-2022 के लिए आवेदन किया है और परीक्षा में शामिल होने वाले हैं, वह अपना प्रवेश पत्र नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन की आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाकर चेक और डाउनलोड कर सकते हैं। हम इस खबर में आपको प्रवेश पत्र को चेक और डाउनलोड करने की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराएंगे।

विज्ञापन

NEET PG Admit Card: कब होगी परीक्षा?
राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातकोत्तर यानी नीट पीजी 2022 का आयोजन इस साल 21 मई, 2022 को किया जा रहा है। सुप्रीम कोर्ट में डॉक्टरों के समूह ने परीक्षा को स्थगित करने की याचिका दी थी। इनका कहना था कि नीट पीजी काउंसलिंग- 2021 में हुई देरी के कारण छात्रों को परीक्षा की तैयारी के लिए जरूरी समय नहीं मिल पाया इसलिए परीक्षा को जुलाई में कराया जाए। हालांकि, कोर्ट ने यह याचिका खारिज कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

NEET PG Admit Card: कैसे डाउनलोड करें प्रवेश पत्र?

उम्मीदवार प्रवेश पत्र को डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए दिशा-निर्देशों का पालन करें।

  • सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट nbe.edu.in पर जाएं।
  • अब होम पेज पर दिखाई दे रहे Candidate Log In पर क्लिक करें।
  • अब यहां मांगी जा रही जानकारी को दर्ज करें और लॉगिन करें।
  • अब आपका प्रवेश पत्र आपके सामने की स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगा।
  • इसे डाउनलोड कर लें और आगे की जरूरत के लिए इसका प्रिंट भी निकलवा लें।

 

विज्ञापन

NEET PG Admit Card: प्रवेश पत्र पर दी गई हैं ये जानकारियां

  • उम्मीदवार का नाम
  • रोल नंबर 
  • माता-पिता का नाम
  • परीक्षा केंद्र
  • परीक्षा की तारीख और समय
  • महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश
  • उम्मीदवार की फोटो और हस्ताक्षर

 

NEET PG Admit Card: परीक्षा में इन बातों का रखें ध्यान

  • प्रवेश पत्र लेकर ही केंद्र पर पहुंचे। 
  • एक वैद्य पहचान पत्र साथ रखें।
  • समयानुसार केंद्र पर पहुंच जाएं।
  • परीक्षा में कोरोना गाइडलाइन का पालन करें।
  • परीक्षा कोई भी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस या नकल की सामाग्री लेकर न जाएं।

NEET PG Admit Card: इन के प्रवेश पत्र नहीं हुए जारी
आयुर्विज्ञान में राष्ट्रीय परीक्षा बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जारी की गई जानकारी में लिखा गया है कि NEET-PG 2022 एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिए उपलब्ध हैं। ऐसे उम्मीदवार जिन्होंने मांगी गई फोटो को जमा नहीं कर पाएं हैं उनके प्रवेश पत्र होल्ड पर हैं। ऐसे सभी उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे ईमेल आईडी neetpg@natboard.edu.in पर जाकर फोटो को तुरंत भेजें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed